fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

भोपाल में लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे, मोहन सरकार ने शुरू किया नया अभियान 

Ek Ped Maa ke Naam Campaign: हरियाली महोत्सव के तहत भोपाल में 12 लाख पौधारोपण किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने जंबूरी मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। यहां करीब 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार को आंवले का पौधा रोपा।  साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।’ भोपाल में ही 40 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इनमें सबसे ज्यादा, साढ़े 9 लाख पौधे वन विभाग रोपेगा।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार, 6 जुलाई को 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। ये पौधे भोपाल जिले के 300 स्थानों पर लगाए जाएंगे।  इन पौधों से 3 लाख पौधे राजधानी में लगाए जाएंगे। वहीं शहर में रोपे जाने वाले पौधों को बचाने के लिए नोडल अफसर बनाए गए हैं।  बता दें कि शनिवार यानी आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर पूरे मध्य प्रदेश में हरियाली महोत्सव (Hariyali Mahotsav 2024) मनाया जा रहा है। 

जंबूरी मैदान में रोपे जाएंगे  30 हजार पौधे

राजधानी भोपाल में 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से सबसे ज्यादा 30 हजार पौधे जंबूरी मैदान में रोपे जाएंगे। जंबूरी तक करीब 200 बसों से 25 हजार लोगों को पौधरोपण के लिए लाया जाएगा। 

वन विभाग द्वारा भोपाल में 9 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जबकि जिला पंचायत द्वारा 1.20 लाख और नगर निगम द्वारा 1.20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के बाद लोग अपनी फोटो ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ में भी अपलोड कर सकते हैं। 

वन विभाग करेगा सर्वाधिक पौधारोपण

डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि उनको नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही वनभूमि पर तैयारियां कर ली थीं। गड्ढे खोदने के साथ ही तार फेंसिंग भी कर ली गई। पौधों का इंतजाम भी कर लिया गया। इनमें आम, नीम, बरगद, पीपल सहित अनके किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं।

पौधों को बचाने के लिए बनाए गए नोडल अफसर

निगम की ओर से भोपाल शहर में लगाए जा रहे पौधे की सुरक्षा और ​सिंचाई के लिए प्लान बनाया है. इस अभियान के तहत जंबूरी मैदान में 30 हजार पौधों के लिए तार फेंसिंग की जाएगी.अन्य क्षेत्रों में ट्री गार्ड लगाए जाएंगे. पौधों की सुरक्षा और समय पर पानी दिया जा सके इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster