fbpx
उज्जैनमध्यप्रदेश

उज्जैन के विकास के लिए मिले ₹2300 करोड़

उज्जैन: जी हाँ ! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1 किलो पर ₹1000 करोड़ देने का किया था वादा, सांसद ने 7 महीने में कम किया अपना 32 किलो वजन

अनिल फिरोजिया मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी के सांसद हैं, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक चैलेंज को स्वीकार कर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करीब 2300 करोड़ रुपए हासिल किए हैं।

फिरोजिया ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार करते हुए अपना 32 किलो वजन कम किया है। इस साल फरवरी में गडकरी ने उन्हें वजन घटाने की चुनौती दी थी। जिसमें उनसे कहा था कि एक किलो वजन कम करने पर उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जब फिरोजिया को यह चुनौती दी गई थी तब वे 130 किलो के थे। अब उनका वजन 98 किलो है। वजन घटाने के उन्होंने लिए क्या-क्या किया इसके बारे में भी बताया है। सांसद ने कहा, “मैं सुबह 5.30 बजे जग जाता हूँ और फिर मॉर्निंग वॉक पर जाता हूँ। मॉर्निंग वॉक में दौड़, एक्सरसाइज और योग शामिल हैं। मैं आयुर्वेदिक डाइट चार्ट फॉलो करता हूँ और हल्का नाश्ता लेता हूँ। लंच और डिनर में सलाद, हरी सब्जियाँ, मिक्स अनाज की एक रोटी शामिल होती है। कभी-कभी गाजर का सूप और ड्राइफ्रूट्स भी खा लेता हूँ।”

भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के बाद 14 अक्टूबर 2022 को नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री उनके वजन घटाने की बात से बहुत खुश हुए। वादे के मुताबिक, उन्होंने उज्जैन के लिए 2300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है।

गडकरी की चुनौती मिलने के तीन महीने के भीतर ही फिरोजिया ने 12 किलो और सात महीने में 32 किलो वजन कम किया है। सांसद के अनुसार, वजन घटाने में उनकी पत्नी और बेटी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने न केवल उनकी डाइट का ख्याल रखा, बल्कि उन्हें लगातार वर्कआउट के लिए भी प्रेरित किया। वह कहते हैं, “मैं पहले इतना मोटा नहीं था। राजनीति के चक्कर में खानपान का सिस्टम गड़बड़ा गया। इसके चलते मैं अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाया। विधायक रहते देर रात खाना खाकर सो जाता था। वजन बढ़कर 130 किलो हो गया। इस दौरान जब नितिन गडकरी से चैलेंज मिला तो और क्षेत्र के विकास की बात आई तो मैंने वजन कम करने का प्रण लिया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster