सूर्य पुंज एजुकेशनल एकेडमी में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
शाहपुर स्थित सूर्य पुंज एजुकेशनल एकेडमी में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाजसेवी और शिक्षाविद् महेश सिंह सूर्यकांत सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कथावाचक कंचन, शिवानंद शेडके जी व उनके पिताजी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं NCC कैडेट्स की परेड के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि कंचन और अध्यक्ष महोदय महेश सिंह चौहान जी के शुभ हस्तों से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई।
गणतंत्र दिवस की थीम पर आधारित विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें गीत, भाषण और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि कंचन, अध्यक्ष महोदय महेश सिंह चौहान और प्राचार्य अभिजीत गोरे सर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों से सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक श्री गौरव सिंह गौर सर ने आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल देशप्रेम की भावना को प्रबल करने वाला रहा, बल्कि बच्चों और उपस्थित जनसमुदाय के लिए प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें-





बच्चों ने दिखाई मनमोहक प्रस्तुति-

यह भी पढ़े : बाल गृह पहुंची विजया सिंह चौहान रघुवंशी, बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

