भोपाल: खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार आज खत्म हो गया है। जी हां यदि आप भी दीपावली पर बाजार से तैयारी करने में लगे हैं तो आज पुष्य नक्षत्र का मौका हाथ से न जाने दें। आज 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 4:30 बजे से शुरू हो गया है। यदि आप भी खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो 18 अक्टूबर 2022 का दिन खास होने वाला है।
पूरे दिन रहेगा मुहूर्त —
आपको बता दें आज का पुष्य नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात रहेगा। इस दिन तुला संक्रांति भी है, दीपावली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। साथ ही जानें ये कब से कब तक रहेगा। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार हम आपको बताने जा रहे है कि किस राशि वालों को क्या खरीदना शुभ होगा।
मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि –
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क, तुला और वृष राशि –
कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।
कन्या, मिथुन राशि –
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
इसलिए खास मानते हैं पुष्य नक्षत्र –
ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर ऐसे में यदि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा हो जाए तो यह बेहद शुभ हो जाता है। चूंकि शनि को शक्ति और ऊर्जा का कारका माना जाता है तो वहीं गुरु, ज्ञान और धन के देवता हैं। चूंकि इस साल यह पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन आ रहा है। इस दिन इसी पुष्य नक्षत्र विराजमान शनि और गुरु दोनों एक साथ मकर राशि में विराजमान होंगे। रहेंगे।
बही खाते खरीदना होता है बेहद शुभ –
चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी, बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी शुभ होता है।