fbpx
Life Styleखाना-ख़जानाटॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

Fruits For Summer Season: सिर्फ गर्मी में आते हैं यह 7 बेशकीमती फल, जरूर जानें

गर्मी का मौसम चाहे कितना भी तपाने और परेशान करने वाला हो, लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती। वैसे तो आजकल सालभर भी इन फलों की आवक होती है, लेकिन खास तौर से इन्हें गर्मी का फल माना जाता है। जानिए गर्मी के मौसम में आने वाले उन फलों को, जो गर्मी में रखते हैं हमारा ध्यान -

1 फलों का राजा आम –

आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति होती है। फिर भी हिंदुस्तान का प्रसिद्ध फल आम ही है। स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन की दृष्टि से आम सभी फलों में आगे है। आम भिन्न-भिन्न जाति के होते हैं। किन्तु सभी आमों के गुण प्रायः एक से ही होते हैं। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में रखने से गर्मी निकल जाती है।

2 अद्वितीय फल खरबूजा –

यह ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल है। यह हर कहीं सहजता से उपलब्ध रहता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद सकते हैं। खरबूजा तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु, कब्ज निवारक है। शारीरिक श्रम के बाद यह फल खाने से थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति मिलती है।

3 पानी का खजाना तरबूज –

इसका गूदा जितना लाल होगा, वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट तथा रसभरा होगा। इसमें 75 प्रति‍शत पानी रहता है। वास्तव में यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे मजेदार फल है। यह ग्रीष्म ऋतु में आनंद, मुख तृप्ति तथा स्वास्थ्य प्रदाता फल माना जाता है। तरबूज का हर हिस्सा काम का होता है, इसके छिलके की सब्जी भी बढ़िया बनती है।

4 अनानास-

जब भी बात फलों की होती है तो अनानास को उन फलों में से एक माना जाता है, जो सबसे ज्यादा हेल्दी होते हैं। अनानास पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जिस कारण इसे सुपरफ्रूट भी कहा जाता है। अगर आप नियमित रूप से एक कप अनानास रोज खाते हैं तो आप अपने दिन की जरूरत का विटामिन पूरा कर लेते हैं

5 रसीली लीची –

इस मौसम में आने वाली लीची न केवल गर्मी में तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पोषण भी देती है। यह आंखों और त्वचा के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव और झुर्रियों से भी बचाते हैं।

6 अंगूर –

गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं। प्यास बुझाने में ये मददगार होते हैं।

7 कीवी

बाजार में डेंगू के समय बिकने वाला कीवी विटामिन सी और कॉपर के अलावा फाइबर का भी काफी अच्छा स्त्रोत है। मौजूदा वक्त में पूरे साल उपलब्ध रहता है और इसका सेवन आपको अनिद्रा और ब्लड प्रेशर जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। आप नियमित रूप से इस फल का सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster