MP News: सरकारी कर्मचारियों का अनोखा विरोध, लंबित मांगों के लिए किया सुंदरकांड का पा

कर्मचारियों ने भगवान को सौंपा अपनी मांगों का पत्र

मंत्रालय सेवा के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार (4 मार्च) मंत्रालय में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंत्रालय के एक नंबर गेट के पास स्थित मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का अखंड पाठ किया। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक अपने साथियों के साथ सिर पर रामचरित मानस लेकर मंदिर पहुंचे। यहां भगवान और पोथी की पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय पाठ शुरू हुआ।

कर्मचारियों ने भगवान को सौंपा अपनी मांगों का पत्र

कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना के साथ ही अपनी मांगों का पत्र भगवान को सौंपा और रामधुन शुरू की। रामधुन शुरू होने के साथ ही आयोजन स्थल पर कर्मचारियों की भीड़ बढ़ने लगी। संघ के सदस्य दयानंद उपाध्याय ने 101 सुंदरकांड की पोथियां उपलब्ध कराई हैं, जो यहां आने वालों को पाठ करने के लिए दी जा रही हैं।

पिछले आठ दिन से चल रहा था प्रदर्शन की तैयारी

संघ के पदाधिकारी पिछले आठ दिन से विभागवार जाकर कर्मचारियों को इस प्रदर्शन के लिए जागरुक कर रहे थे। पहली बार मंत्रालयीन अधिकारी, कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, स्थायी कर्मी और आकस्मिकता निधि के कर्मचारी एक साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि छोटे कार्यालयों को चौथा समयमान मिल गया है, लेकिन प्रदेश के सर्वोच्च कार्यालय को यह सुविधा अभी तक नहीं मिली है।

सरकार नहीं सुन रही, तो भगवान की शरण में आए कर्मचारी

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कहा कि उनकी पदोन्नति सहित कई मांगें हैं, जिन्हें सरकार सुनने को तैयार नहीं है। जब शासन और सरकार स्तर पर किसी ने सुनवाई नहीं की, तब भगवान की शरण में आए हैं। हम अपनी व्यथा भगवान को सुना रहे हैं, ताकि वे निर्णय लेने वालों को सद्बुद्धि दें।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  • 9 वर्ष से बंद पदोन्नतियों को शुरू किया जाए।
  • पात्र मंत्रालय कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिया जाए।
  • सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र 9 मार्च 2020 के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा की भांति मंत्रालयीन अधिकारियों/कर्मचारियों को समयमान वेतनमान के साथ उच्च पदनाम दिया जाए।
  • सचिवालय भत्ते का वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार पुनरीक्षण किया जाए।
  • 3% लंबित महंगाई भत्ता एरियर सहित दिया जाए।
  • कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए लंबित चिकित्सा बीमा योजना लागू की जाए।
  • सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर की ग्रेड-पे समान 2400 की जाए।
  • अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड 3 की सेवाएं सीपीसीटी उत्तीर्ण न करने पर समाप्त करने का प्रावधान निरस्त किया जाए।

आकस्मिकता निधि कर्मचारियों की भर्ती

मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में वर्षों से कार्यरत आकस्मिकता निधि कर्मचारियों की भर्ती नियम के अनुसार 17 सितंबर 2023 को ली गई विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाए अथवा नई परीक्षा ली जाए।

स्टाइपेंड निरस्त

सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 70%, 80% स्टाइपेंड देने संबंधी आदेश निरस्त किया जाए।

स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान

स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान दिया जाए एवं नियमित कर्मचारियों की भांति अन्य सुविधाएं दी जाएं। समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर आउटसोर्स कर्मचारियों को समकक्ष नियमित कर्मचारी की न्यूनतम वेतन के समतुल्य पारिश्रमिक, अवकाश, काम के घंटे निर्धारित किए जाएं।

पे प्रोटेक्शन का लाभ

वर्ष 2012-13 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे प्रोटेक्शन का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद 240 दिन के बजाय पूरे 300 दिन का अवकाश नकदीकरण किया जाए। गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान के अनुरूप पुनरीक्षित किए जाए।

पुरानी पेंशन योजना बहाल

2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। उच्च अधिकारियों के स्टाफ एवं सेक्शनों में पदस्थ अटैचमेंट कर्मचारियों को तत्काल वापस कर उनके स्थान पर मंत्रालयीन कर्मचारियों को पदस्थ किया जाए। आवश्यक हो तो नई भर्ती की जाए।

Related Posts

अंगदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान
भोपाल

MP News: अंगदान पर मिलेगा राजकीय सम्मान, मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान

MP News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। मध्य प्रदेश में अंगदान करने पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इसके साथ ही उनके
मंत्री प्रहलाद पटेल ने भिखारी वाले बयान दी सफाई, बताया क्यों कही ऐसी बात
भोपाल

MP News: विवादित बयान पर मंत्री की सफाई, सुचिता की राजनीति बेईमानों को नहीं भाएगी, नड्डा को टैग कर फिर हटाया

MP News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से ध्यान
भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने 364जी टाइप आवास का निर्माण किया है।
भोपाल

MP News: भोपाल में डोर कैमरे वाली पहली सरकारी बिल्डिंग, सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन

MP News: भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 364जी टाइप आवासों का निर्माण किया है। ये आवास 3 टावरों में बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक टावर 13 मंजिल का
भोपाल

MP News: मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

MP News: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए निवेश प्रस्तावों को साकार करने की दिशा में चल

Related Posts

भोपाल

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, तीन वर्षों में सभी ग्रामीण बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक में एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश की सभी ग्रामीण बसाहटों को
MP Weather Update
इंदौर

MP News: मध्यप्रदेश में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शहडोल के कल्यापुर में तो पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच
भोपाल

MP : अरेरा हिल्स में गूंजेगा कथक का अश्वमेध; देशभर के 30 नृत्यांगनाओं का महामंच, 3 को मिलेगा विशेष सम्मान

भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित शहीद भवन में 15 और 17 अप्रैल को ‘कथक अश्वमेध-2’ नामक तीन दिवसीय भव्य नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देशभर
क्रेटा कार ने बस को तेज रफ्तार में अचानक ओवरटेक किया जिसे बचाने में बस डिवाइडर से टकरा गई।
भोपाल

MP News: नर्मदापुरम हाईवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रेवल्स बस

MP News: नर्मदापुरम हाईवे पर देर रात उज्जैन से वाराणसी जा रही रमाशिव ट्रेवल्स की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में