fbpx
मध्यप्रदेश

राहुल की न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ किया अन्याय- शिवराज

रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ। वही इस यात्रा को एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विफल बताया। शिवराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी ने दो यात्राएं की और वह दो यात्राएं भारत जोड़ो, कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई। यात्राएं जहां से गुजरीं, वहां से कांग्रेस ही गुजर गई। न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया। वो जहां से गुजरे वहां कांग्रेस या तो हारी या शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मैं राहुल जी और खड़गे जी से आज कुछ सवालो के जवाब चाहता हु… देश जानना चाहता है वो जवाब दें..!

1.जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरावोर था। निमंत्रण उन्हें भी मिला था कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों। उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया? शिवराज ने कहा- मैं यह मानता हूं, कांग्रेस की इस ऐतिहासिक भूल के लिए उन्हें जवाब देना चाहिए।

2. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानवीय मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय हुए, घिनौना कृत्य हुआ। बहनें सड़कों पर उतरी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया। क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है।

3.मैं पूछना चाहता हूं साथ ही देश भी जानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं। देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं, यह भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं। सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दों का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है?

4.इसके साथ ही सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster