fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास कर सकते है अप्लाई

भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (Intake- 02/2025) के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषयों के साथ)/ संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
  • उम्मीदवारों का जन्म 3 जुलाई 2004 से पहले और 31 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।

फीस :

550 रुपए (GST शुल्क अलग से) जमा करना होगा।

आयु सीमा :

  • उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2004 से लेकर 3 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष तक होनी चाहिए।

सैलरी :

  • सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पहले साल हर महीने 30,000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसमें 9,000 रुपए Corpus Fund के तौर पर कटेगा। ऐसे में पहले साल इन हैंड सैलरी 21,000 रुपए की होगी।
  • दूसरे साल 10% बढ़ोतरी के साथ 33,000 रुपए सैलरी हो जाएगी।
  • इसी तरह हर साल 10% सैलरी बढ़ेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक दस्तावेज
  • पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ई मेल आईडी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Register Here के लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सबमिट कर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster