fbpx
मध्यप्रदेशरीवा

REWA : जिंदा गाड़ने से बची महिला के नाक में भरी धूल, 12 घंटे में 2 बार गई अस्पताल

REWA. रीवा में जिंदा गाड़े जाने से बचीं देवरानी-जेठानी में से देवरानी को 12 घंटे में 2 बार अस्पताल ले जाना पड़ा। नाक में धूल-मिट्‌टी भरने से सांसें तेज चल रही हैं। शरीर के अंदर भी धूल-मिट्‌टी गई है। अंदरूनी चोटें भी आई हैं। डॉक्टर के मुताबिक, हालत स्थिर है, पूरी तरह ठीक होने में एक-दो दिन लग सकते हैं।

REWA – जाने पूरा विवाद

मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी गांव में सरकारी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर आशा पांडेय और उनकी देवरानी ममता को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई थी। आशा और ममता का रिश्ते में ससुर लगने वाले गौकरण पांडेय से जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में है। गौकरण इसी जमीन पर रास्ता बनाने के लिए मुरम गिरवा रहा था। डंपर से मुरम ममता और आशा पर पलट दी गई थी।

शनिवार की घटना में मुरम के ढेर में ममता गर्दन तक दबकर बेहोश हो गई थी। दोपहर करीब 3 बजे परिजन अस्पताल ले गए, शनिवार रात 9 बजे डिस्चार्ज होकर घर पहुंची। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 3 बजे फिर हालत बिगड़ गई। उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हम इंसाफ चाहते है। अब किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। पूरा परिवार डरा हुआ है। अगर इंसाफ नहीं मिलेगा तो उनको और बढ़ावा मिल जाएगा और वो कुछ भी कर सकते हैं। प्रशासन को सुरक्षा देनी चाहिए।
ममता पांडेय, पत्नी जीवेश पांडेय

REWA

REWA- अभी भी सांस लेने में तकलीफ, शरीर में तेज दर्द है

ममता ने बताया, ‘मैं 2 घंटे तक बेहोश रही। शनिवार रात 9 बजे अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद परिवार वाले घर ले जा रहे थे। रास्ते में उल्टी होने लगी थी। घर तक आई तो चक्कर आ गया और सीने के साथ पूरे शरीर में दर्द होने लगा। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मेरी हालत देखकर परिवार वाले डर गए। रात 3 बजे वापस अस्पताल ले आए और भर्ती करा दिया। नाक में धूल-मिट्‌टी जाने से सांस लेने में अभी भी दिक्कत हो रही है। अभी भी पूरे शरीर में दर्द है। चलते नहीं बन रहा। खड़ी होती हूं तो ऐसा लगता है कि चक्कर आ जाएगा।

अगली बार नहीं बचेगी – आरोपी (REWA)

ममता का कहना है, आरोपी दबंग हैं। वे धमकी दे रहे हैं कि इस बार तो जिंदा बच गई, अगली बार नहीं बचोगी। मौका मिलते ही मार देंगे। मुझे अभी भी डर लग रहा है। वे लोग कुछ भी कर सकते हैं। प्रशासन को सुरक्षा देनी चाहिए और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करना चाहिए।

वहीँ आशा पांडेय ने बताया, घटना वाले दिन मैं और ममता ही घर में थे। आरोपियों ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि आज ही मुरम गिराकर रास्ता बनाएंगे। उसी में तुम दोनों को भी दबा देंगे। धमकी को हमने गंभीरता से नहीं लिया।
जमीन हमारी, कोर्ट से पक्ष में फैसले आ चुके

ममता के पति जीवेश पांडेय का कहना है, हमारे घर की महिलाएं मरने से बच गईं। मैं ग्राम हिनौता कोठार का रहने वाला हूं। पट्टे की जमीन में रिश्तेदार जबरदस्ती मुरम डाल रहे थे, जिस पर घर की महिलाओं ने मना किया था। जमीन का विवाद 2002 से चल रहा है। जमीन हमारे पिताजी के नाम पर है। न्यायालय की ओर से दो बार मेरे पक्ष में फैसला भी हो चुका है। अब उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। जहां से अभी फैसला आना बाकी है। जमीन का पट्टा अभी भी हमारे नाम पर है।’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट (REWA)

मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर 3 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। इधर, पुलिस ने हाइवा मालिक राजेश सिंह व आकाश पांडेय को भी आरोपी बनाया है। अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। पुलिस अब तक राजेश​ सिंह, हाइवा चालक प्रमोद कोल और महिला के देवर विपिन को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, ससुर गोकरण पांडेय व एक अन्य फरार हैं।

ये खबर बभी पढ़ें……………….MP : इंदौर के खजराना मंदिर में 14 मुस्लिमों ने की स्वेछा से अपनाया सनातन धर्म, शाजिया बनी सपना, अदनान को मिला आरव नाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster