fbpx
Nationटीकमगढ़

Tikamgarh Congress MLA Raid :करोड़ों के फ्रॉड मामले में असम पुलिस ने की कार्रवाई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर आ रही है जहां कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक 64 करोड़ से अधिक फ्रॉड के मामले में यह छापामार कार्रवाई की गई है। विधानसभा चुनाव से पहले भी असम पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी।

Tikamgarh
Tikamgarh Congress MLA Raid

Tikamgarh में गुरुवार की सुबह कांग्रेस के नेताओं के लिए चौंकाने वाली रही. असम पुलिस (Assam Police) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर आज सुबह 7 बजे छापा मारा। बताया जा रहा कि कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह के बेटे श्रास्वत सिंह बुंदेला के किसी फ्रॉड केस में लिप्त होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। असम पुलिस के साथ ही टीकमगढ़ पुलिस भी मौके पर मौजूद है। यादवेंद्र सिंह (Congress Candidate Yadvendra Singh Bundela) टीकमगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं।

टीकमगढ़ SP ने की मामले की पुष्टि

मामले की पुष्टि टीकमगढ़ SP रोहित केसवानी ने की है। SP के मुताबिक, यादवेंद्र सिंह पर असम में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है, जिसकी जांच करने असम का पुलिस दल आज सुबह टीकमगढ़ पहुंचा।

विधानसभा चुनाव के बीच टीकमगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर गुरुवार सुबह 7:30 बजे असम सीआईडी की टीम ने दबिश दी। टीम ने बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह और अन्य परिजन ने पूछताछ की। यह दबिश दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में दी गई।

शाश्वत सिंह सहित अन्य के खिलाफ इसकी शिकायत 2022 में की गई, जबकि एफआईआर 13 अक्टूबर 2023 को दर्ज की गई थी। ऐसे में 5 दिन में ही टीम टीकमगढ़ पहुंच गई। इधर, करीब 4.30 घंटे की पड़ताल के बाद टीम ने शाश्वत सिंह का मोबाइल फोन, आधार व पेन कार्ड जब्त कर लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुंदेला के घर पहुंची है। पुलिस टीम सुबह 7 बजे से पूछताछ में जुटी है।. टीकमगढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. टीकमगढ़ पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के बारे में जानकारी असम पुलिस ही दे सकती है। इस दौरान कांग्रेस नेता के घर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है। वह इस कार्रवाई का खुलकर विरोध करने के साथ ही जमकर नारेबाजी कर रहे है

कौन हैं यादवेंद्र सिंह बुंदेला?

यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। वे टीकमगढ़ विधानसभा सीट से 5वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। यादवेंद्र सिंह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। वे 1983 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985,1993, 1998, 2008 और 2023 में विधानसभा चुनाव जीते हैं।

अभी वे कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। टीकमगढ़ में उनका बड़ा कारोबार भी है।

बुंदेला ने कहा- चुनाव हैं, इसलिए कांग्रेसियों पर छापे डलवा रही भाजपा

बुंदेला ने कहा कि मेरे बेटे के नाम से असम में फर्म रजिस्टर्ड नहीं है। मप्र के चुनाव प्रभारी असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा हैं। अंदाजा था कि सीबीआई व ईडी की टीम दबिश दे सकती है, पर असम की सीआईडी टीकमगढ़ आएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। चुनाव हैं, इसलिए भाजपा कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करवा रही है।

पुलिस ने नहीं बताया कार्रवाई का कारण

टीकमगढ़ पुलिस ने बताया कि कोर्ट के समन के तहत टीकमगढ़ पुलिस भी असम पुलिस के साथ कांग्रेस नेता के घर छापे की कार्रवाई में जुटी है. कोतवाली टीआई ने बताया कि हम लोग न्यायालय के आदेश के तहत असम पुलिस के साथ आए हैं, बाकी की कार्रवाई असम पुलिस द्वारा की जा रही है. इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी असम पुलिस ही दे पाएगी.

यह भी पढ़ें….Jammu Kashmir के कुपवाड़ा में एनकाउंटर सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, 24 घंटे में दूसरा जवान शहीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster