fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Employees News: MP के 7.50 लाख कर्मचारियों को रक्षाबंधन गिफ्ट, मोहन यादव सरकार जारी करेगी DA एरियर की पहली किश्त

MP Employees News: मप्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से मिलने वाला 4 प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में देने की घोषणा की थी, 8 माह का एरियर 3 किस्तों में दिया जाना है। पहली किस्त जुलाई के वेतन के साथ मिल सकती है।

MP Employees News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के 7.50 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को रक्षाबंधन गिफ्ट दे सकती है, इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) एरियर की पहली किस्त मिलने की उम्मीद है। इसकी प्रोसेस शुरू कर दी गई है। केसवाइज स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग को दी गई है।

मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से मिलने वाला 4 प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था। उसी समय वित्त विभाग ने कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है।जो विभाग आदेश देरी से जारी होने के कारण मार्च 2024 में 4 प्रतिशत डीए नहीं जोड़ पाए थे, वे अब हर महीने तीन महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डालेंगे।

MP Employees News
MP के 7.50 लाख कर्मचारियों को रक्षाबंधन गिफ्ट

कर्मचारियों को जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर दिया जाना है। मार्च 2024 में डीए आदेश देरी से जारी होने के चलते कुछ विभाग वेतन में इसे नहीं जोड़ पाए थे। इसलिए वह अब हर माह तीन माह की एरियर राशि देंगे।

MP Employees News: वेतन के अलावा आएगी इतनी राशि 

MP Employees News: डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों का वेतन संवर्ग अनुसार 620 से 8000 रुपए तक बढ़ गया है। जुलाई में यदि दो माह का एरियर भी आया तो उनके बैंक खाते में 1240 से 16 हजार तक की अतिरिक्त राशि आएगी। वित्त विभाग ने एरियर की राशि 3 समान किस्तों में देने के निर्देश दिए हैं। कुछ विभागों में आठ तो कुछ में 9 माह का एरियर शेष है। एरियर की राशि वेतन से अलग होगी। 

MP Employees News: केंद्र फिर बढ़ा सकता है 3-4 प्रतिशत डीए 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ जुलाई 2023 से मिल रहा है, लेकिन मप्र के कर्मचारियों को अब भी इसका इंतजार है। जबकि, केंद्र सरकार इस माह फिर अपने कर्मचारियों के डीए में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

MP Employees News: 46 फीसदी किया गया था डीए

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का आदेश दिया था और इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया था। सरकार के आदेश के बाद वित्त विभाग ने एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया था और महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में देने की बात कही थी जो अब जुलाई, अगस्त और सितंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा। 

MP Employees News: कर्मचारियों की सैलरी में 620 से 8000 तक का फायदा

जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कैडर के मुताबिक 620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16 हजार रुपए तक आएंगे। तीन महीने का एरियर मिलने पर 1860 से 24 हजार रुपए अकाउंट में आएंगे।

MP Employees News: साल में दो बार बढ़ाया जाता है डीए

कर्मचारियों के डीए में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में वृद्धि की जाती है। केंद्र सरकार जनवरी 2024 में अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर चुकी है। तय प्रक्रिया के तहत एक जुलाई 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फिर 3 या 4 प्रतिशत बढ़ना है। यह घोषणा जल्द होने की संभावना है।

ऐसा होने पर राज्य के कर्मचारी डीए में केंद्रीय कर्मचारियों से 8 प्रतिशत पीछे हो जाएंगे, जिसकी भरपाई जल्दी नहीं होगी। ऐसे में वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। बता दें कि राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को जितना डीए दिया जाता है, 4.50 लाख पेंशनरों को उतनी ही महंगाई राहत दी जाती है।

ये भी पढ़े –Investment in MP: CM मोहन यादव पहुंचे कोयंबटूर , प्रदेश में निवेश लाने दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster