fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

Haryana News : आप की बदलाव जनसभा आज, सांसद सदस्य संजय सिंह होंगे मुख्यअतिथि

Haryana News : आम आदर्मी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को शहर की आदर्श रामलीला में बदलाव जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मुख्य वक्ता होंगे

Haryana News : आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को रोहतक में बदलाव जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पहुंचेंगे। वह बदलाव जनसभा को संबोधित भी करेंगे। रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित बदलाव जनसभा में आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा (Haryana) में बदलाव जनसभाओं का आयोजन कर रही है। ताकि हरियाणा में पार्टी को मजबूत किया जा सके। आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए बदलाव जनसभा के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। यादव ने कहा कि आम आदर्मी पार्टी की ओर से हरियाणा में 26 जुलाई से बदलाव जनसभा कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी 15 दिन के समय में प्रदेशभर में 45 जनसभा होंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पंजाब व दिल्ली के अन्य कैबिनेट मंत्री जनसभा में बतौर वक्ता शामिल होंगे तथा पार्टी की नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराएंगे। प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आएगा। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी दीपक अरोड़ा, सुनील प्रधान, गौरव बुडीन, पवन बसई, राकेश बालरिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Hariyana: कुरुक्षेत्र में CM सैनी का बड़ा ऐलान; हरियाणा में किसानों का 133 करोड़ रुपए कर्ज माफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster