fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

MP News: मंत्रियों को मिला पसंद का स्टाफ, मुख्यमंत्री की परमिशन के बाद अफसर और कर्मचारियों की हुई वापसी

MP News: मध्य प्रदेश की मंत्रियों को अब उनकी मर्जी के मुताबिक मनपसंद स्टाफ मिल गया है। जिसमें विशेष सहायक निजी सहायक और अन्य स्टाफ की कर्मचारी शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को उनकी मर्जी से स्टाफ में विशेष सहायक, निज सहायक और स्टाफ के कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। आठ माह की मशक्कत के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 दिनों के अंतराल में 14 मंत्रियों के स्टाफ की पद स्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जो अफसर, कर्मचारी मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग पाने में सफल रहे हैं उनमें से कई पिछले एक दशक से मंत्रियों के यहां काम कर रहे हैं।

मोहन यादव जी ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के यहां पहले काम कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंंग पर रोक लगा दी थी। इससे संबंधित नस्ती मंजूर नहीं किए जाने के बाद कई मंत्रियों के स्टाफ में ये अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन अब 15 अगस्त के पहले सीएम मोहन यादव ने इन अफसरों, कर्मचारियों की पद स्थापना पर सहमति दे दी है।

MP News: ये अधिकारी इस मंत्री के बने विशेष सहायक

  • राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीवन सिंह रजक पीएचई में अवर सचिव पद पर पदस्थ हैं। इन्हें संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का विशेष सहायक बनाया है। रजक पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के विशेष सहायक रहे हैं।
  • महेंद्र द्विवेदी संयुक्त संचालक महिला और बाल विकास विभाग को नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का विशेष सहायक बनाया है। द्विवेदी पिछली सरकार में पंचायत मंत्री के विशेष सहायक रहे हैं।
  • बसंत कुमार बाथरे प्रतिवेदक विधानसभा सचिवालय को कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का विशेष सहायक बनाया है। बाथरे मंत्री रह चुके नागेंद्र सिंह, हर्ष सिंह, संजय पाठक के विशेष सहायक रह चुके हैं।
  • प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पीसी जैन को सहायक नियंत्रक शासकीय मुद्रण और लेखन सामग्री से लखन पटेल पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया है। जैन पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के यहां रह चुके हैं।
  • महिला और बाल विकास विभाग के सहायक संचालक सत्शुभ्र मिश्रा को तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का विशेष सहायक बनाया है। ये मंत्री इंदर सिंह परमार के यहां पहले भी रहे हैं, और वर्तमान में भी काम कर रहे हैं।

इन्हें मंत्री स्टाफ में निज सचिव, बाबू बनाया गया

  • एमएल राठौर निज सचिव मंत्रालय को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का निज सचिव बनाया है।
  • मुकेश मेहता सहायक ग्रेड 2 मंत्रालय को पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके का निज सहायक बनाया है।
  • रामजीत सिंह सहायक ग्रेड 2 मंत्रालय को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के यहां सहायक ग्रेड 2 पद पर पदस्थ किया है।
  • ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 मंत्रालय को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पद पर पदस्थ किया है।
  • एनके विजयवर्गीय स्टेनोटाइपिस्ट अतिरिक्त संचालक कार्यालय से राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के निजी स्टाफ में निज सचिव पद पर पदस्थ किया है।
  • सहायक प्रबंधक खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत देवास छगनलाल रावत को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान का निज सचिव बनाया है।
  • नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की निजी स्थापना में अजय सक्सेना प्रशिक्षण अधिकारी संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गोविंदपुरा भोपाल को निज सहायक पद पर पदस्थ किया है।
  • वन और पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में स्टेनोग्राफर मंत्रालय गंगाराम श्रीवास को निज सहायक बनाया है।
  • वन और पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड दो मंत्रालय अनिल समारी को निज सचिव के पद पर पदस्थ किया है।
  • एनके प्रजापति निज सचिव ईएनसी जल संसाधन को पशुपालन मंत्री लखन पटेल की निजी पदस्थापना में निज सचिव पदस्थ किया है।
  • दिलीप जायसवाल मंत्री कुटीर और ग्रामोद्योग का निज सचिव आशीष चेके सहायक ग्रेड 3 आयुक्त जनजातीय कार्यालय को बनाया गया है। चेके मंत्री ज्ञान सिंह, ओमकार सिंह, अंतर सिंह आर्य के यहां भी रह चुके हैं।
  • कुटीर और ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की निजी पदस्थापना में यतीन्द्र व्यास सहायक ग्रेड 3 को सहायक ग्रेड दो के पद पर पदस्थ किया है।

यह भी पढ़े : MP Outsourced Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रैज्युटी और बीमा के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster