fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़देशहरियाणा

Haryana Chunav : BJP की 2 कमेटियों का ऐलान: कुलदीप बिश्नोई को दोहरा जिम्मा, इन 7 वजहों से चौंकाया

Haryana Chunav: हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 2 समितियों की घोषणा कर दी है। इनमें प्रदेश चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति शामिल है।

Haryana Chunav

प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर के साथ राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

Haryana Chunav: प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सौंपी गई है। वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली 7 बातें सामने आई हैं।

पहली… लिस्ट में पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को पूरी अहमियत दी गई है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का मेंबर और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। वह हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे।

दूसरी… लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी या उनकी बेटी श्रुति चौधरी को BJP ने दोनों कमेटियों में से किसी में जगह नहीं दी।

तीसरी… हरियाणा में खट्‌टर की जगह नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद तेवर दिखा रहे अनिल विज को भी झटका दिया गया है। पूर्व गृहमंत्री व राज्य में भाजपा के दिग्गज माने जाते नेता विज को किसी कमेटी में नहीं रखा गया है।

चौथी… इसके अलावा कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल को भी किसी कमेटी में जगह नहीं दी गई है। उनकी मां सावित्री जिंदल कुलदीप बिश्नोई के गढ़ हिसार से विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता दिखा रहीं थी।

पांचवीं… सिरसा से लोकसभा टिकट काटे जाने से नाखुश चल रहीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भी दोनों कमेटियों में जगह दी गई है। भाजपा ने उनकी जगह AAP से आए अशोक तंवर को टिकट दी थी लेकिन वह हार गए।

छठी… भाजपा ने रणजीत चौटाला को भी झटका दिया है। पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को न तो किसी कमेटी में जगह दी गई और न उनकी कुलदीप बिश्नोई-कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ दी रिपोर्ट को तरजीह दी गई।

सातवीं… अहीरवाल बेल्ट के सहारे तेवर दिखा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और उनकी विरोधी भाजपा संसदीय बोर्ड की मेंबर सुधा यादव को भी शामिल किया गया है। दोनों को एक-दूसरे का कट्‌टर विरोधी माना जाता है।

Haryana Chunav: किस कमेटी में कौन-कौन से नेता

Haryana Chunav

प्रदेश चुनाव समिति : Haryana Chunav इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा संसदीय बोर्ड की मेंबर पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक से लोकसभा चुनाव हारे अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता को शामिल किया गया है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति:

 इसमें मोहनलाल बड़ौली को अध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई को संयोजक, कृष्ण पंवार और वेदपाल एडवोकेट को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश धनखड़, सुनीता दुग्गल, विपुल गोयल, कृष्णमूर्ति हुड्‌डा, जवाहर यादव, अजय बंसल, संदीप जोशी, जीएल शर्मा, सुनीता दांगी, रेणु डाबला, कैप्टन भूपेंद्र, उषा प्रियदर्शी, अरविंद यादव, मानस डेका, वरिंद्र गर्ग, मेयर मदन चौहान, मदन गोयल, उमेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, प्रवीन जैन, राजीव जेटली, अरूण यादव, आदित्य चावला, सुनील राव, मनोज शर्मा, संचित नांदल, डॉ. बलवान और कर्नल राजेंद्र सुहाग को मेंबर बनाया गया है।

PM मोदी से मिले थे कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कहा था कि वह हरियाणा में चुनाव को लीड करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी गई है और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अहम रोल

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति ही तय करती है कि राज्य में किस नेताओं के दौरे कब और कहां होंगे, सार्वजनिक सम्मेलनों, चुनाव प्रचार सामग्री के वितरण और राज्य स्तरीय चुनाव घोषणापत्र तैयार करने आदि का काम संभालती है।

Haryana Chunav: लोकसभा चुनाव की नाराजगी साधने का प्रयास

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए सभी नेताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है। BJP ने प्रदेश चुनाव समिति में एक दूसरे के विरोधी नेताओं को साथ रखने का प्रयास किया है। राव इंद्रजीत के साथ सुधा यादव को जगह दी है।

किरण चौधरी की एंट्री से नाराज हुए चौधरी धर्मबीर, रणजीत चौटाला को टिकट देने से नाराज हुए कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई और अशोक तंवर की एंट्री से नाराज सुनीता दुग्गल जैसे नेताओं को जगह दी है। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रचार से दूरी बनाई थी।

Haryana Chunav

रणजीत चौटाला की रिपोर्ट से BJP का किनारा

Haryana Chunav लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा से हार के बाद रणजीत चौटाला ने सारा ठीकरा कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई पर फोड़ा था। कैप्टन अभिमन्यु को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी है। वहीं कुलदीप बिश्नोई को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चौटाला परिवार और बंसीलाल परिवार के किसी सदस्य को दोनों सूची में जगह नहीं दी गई। रणजीत चौटाला की रिपोर्ट भी उनके किसी काम नहीं आई।

BJP ने दो प्रतिद्वंद्वी एक कमेटी में शामिल

Haryana Chunav: प्रदेश चुनाव समिति में दो प्रतिद्वंद्वी राव इंद्रजीत सिंह और डा. सुधा यादव को शामिल किया गया हैं। राव इंद्रजीत सिंह मोदी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तो डा. सुधा यादव भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य हैं।

अहीरवाल इलाके से इन दो दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को एक साथ कमेटी में शामिल करने से साफ है कि बीजेपी यहां गुटबाजी को खत्म कर सबका साथ वाले फॉर्मूले पर चल रही हैं। अहीरवाल इलाका बीजेपी का गढ़ कहा जाता हैं।

अक्सर राव इंद्रजीत सिंह हर मंच पर कहते रहे हैं कि प्रदेश की सत्ता का रास्ता दक्षिणी हरियाणा यानी अहीरवाल से होकर ही निकलता हैं। ऐसे में बीजेपी ने अपने गढ़ अहीरवाल को साधने के लिए कमेटी में दोनों प्रतिद्वंद्वी को एक साथ शामिल किया है।

1999 के चुनाव में भाजपा कैंडिडेट डा. सुधा यादव ने राव इंद्रजीत सिंह को हराया था। उस वक्त राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस में थे और डा. सुधा यादव बीजेपी में थी। लेकिन 2014 में राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से एक ही पार्टी में है।

Haryana Chunav

Haryana Chunav: कुलदीप बिश्नोई बोले- मिलकर बनाएंगे सरकार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति में शामिल करने पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि” राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नायब सैनी, धर्मेद्र प्रधान, बिप्लब देब एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार। हम सब मिलकर तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएंगे”।

हालांकि कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पोस्ट में कहीं भी पूर्व CM मनोहर लाल का आभार नहीं जताया। दोनों के बीच दूरियों की लगातार सूचनाएं आ रही हैं। कुलदीप बिश्नोई ने इस बार बिश्नोई सभा हिसार के जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए भी मनोहर लाल को निमंत्रण नहीं दिया है।

Haryana Chunav: BJP की जारी कमेटियों की लिस्ट देखें…

यह भी पढ़ें…….https://breakingnewswala.com/bhopal-doctors-protest/21373/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster