fbpx
मध्यप्रदेशसतना

Narayan pond in Satna News: 70 साल पुराना तालाब फूटा, घरों में घुसा पानी,कार-बाइक के साथ लोग भी बहे; देखें खौफनाक मंजर

Narayan pond in Satna News: मध्यप्रदेश के सतना में बड़ी घटना हो गई। नारायण तालाब मंगलवार को अचानक फूट गया। तेज बहाव के साथ पानी घरों में पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों की गृहस्थी का सामान तहस-नहस हो गया।

Narayan pond in Satna News

Narayan pond in Satna News: मध्‍य प्रदेश के सतना शहर में हवाई पट्टी मार्ग पर उतैली स्थित नारायण तालाब की मेढ़ टूटने से मंगलवार 02 सितंबर की दोपहर के समय शहर में तबाही मच गई। तालाब का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के मोहल्लों के घरों में पहुंच गया। कई घरों के अंदर ज्‍यादा पानी भर जाने से लोगों को की मुश्किले बढ़ गई हैं। घरों के अंदर लोगों के काम के सामान में तक पानी भर गया। खाने-पीने का सामान खराब हो गया। वहां के लोगों की मानें तो पानी इतनी तेजी से आया कि घर का सामान बचाने का समय ही नहीं मिला।

कार के साथ बह गई बाइक (Narayan pond in Satna News)

इस सैलाब से हर जगह पानी-पानी हो गया। एक कार और कई बाइक भी पानी में बह गईं। इस दौरान दो लड़के भी बहाव के बीच फंस गए जिन्हें बाद में लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही महापौर, कलेक्टर, एसपी, नगर निगम आयुक्त सभी अधि‍कारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

नगर निगम, होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व की टीम और पुलिस बल को भी बुला लिया गया है। मशीनें लगा कर तालाब की टूटी मेढ़ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम शुरू होने के पहले ही पानी ने बेहद तबाही मचा दी है। लोगों का इसमें बेहद नुकसान हो गया है।

लोग बोले-सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार (Narayan pond in Satna News)

उतैली के धीरज और शिवाकांत का कहना है कि नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ पहले कभी नहीं टूटी थी लेकिन ठेकेदार के लोगों ने जानबूझ कर इसे काटा दिया है। इसी कारण तालाब फूट गया। घरों में पानी भरने से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। लोग नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। वे अपनी इस हालत के लिए नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

ये भी पढ़े :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster