fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

Government Job: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, इंडियन आर्मी में निकली बम्पर भर्ती

Government Job: भारतीय सेना में भर्ती देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की भर्ती खुल गई है। हाल ही में सेना में टीईएस एंट्री स्कीम के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इंडियन आर्मी कैसे ज्वाइन करें? सबकुछ जानिए

Government Job: इंडियन आर्मी ज्वाइन करके देशसेवा करने का जुनून अगर आपमें भी है, तो आपके लिए बहुत बढ़िया जानकारी है। इंडियन आर्मी ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-53) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन शुरू हो गई है। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2024 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स (PCM) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास।
  • JEE (मेन्स) 2024 में उपस्थित होना जरूरी।

आयु सीमा :

  • 01 जुलाई 2025 तक 16½ वर्ष से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जन्म तिथि 02 जनवरी 2006 से पहले और 01 जनवरी 2009 के बाद नहीं होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • उम्मीदवारों को उनकी एप्लिकेशन के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • उसके बाद इंटरव्यू के जरिये सिलेक्शन किया जाएगा।

सैलरी :

  • लेफ्टिनेंट – लेवल 10 : 56,100-1,77,500 रुपए प्रतिमाह।
  • कैप्टन – लेवल 10बी : 61,300-1,93,900 रुपए प्रतिमाह।
  • मेजर – लेवल 11 : 69,400-2,07,200 रुपए प्रतिमाह।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल 12ए : 1,21,200-2,12,400 रुपए प्रतिमाह।
  • कर्नल – लेवल 13 – 130,600-215,900 रुपए प्रतिमाह।
  • ब्रिगेडियर – लेवल 13ए : 139,600-217,600 रुपए प्रतिमाह।
  • मेजर जनरल – लेवल 14 : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह।
  • लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल – लेवल 15 : 1,82,200- 2,24,100 रुपए प्रतिमाह।
  • लेफ्टिनेंट जनरल HAG + स्केल – लेवल 16 – 2,05,400-2,24,400 रुपए प्रतिमाह।
  • VCOAS/Army Cdr/लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) – लेवल 17 – 2,25,000 रुपए प्रतिमाह।
  • COAS – लेवल 18 – 2,50,000 रुपए प्रतिमाह।

Government Job: ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

यह भी पढ़े: PM Internship Scheme: 1 करोड़ युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करे आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster