इंदौरमध्यप्रदेश

MP News: इंदौर मेट्रो के अगले चरण की तैयारी शुरू, अब 11 स्टेशनों पर रहेगा फोकस

MP News: इंदौर मेट्रो के सीएमआरएस टेस्टिंग के अगले चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। एमडी एस कृष्णचैतन्य और उनकी टीम ने शुक्रवार को कॉरिडोर के अलावा 11 स्टेशन व ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपर प्रायरिटी कॉरिडोर और डिपो पर चल रहे कार्य को देखा।
इंदौर मेट्रो के सीएमआरएस टेस्टिंग के अगले चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है

इंदौर मेट्रो के सीएमआरएस टेस्टिंग के अगले चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। एमडी एस कृष्णचैतन्य और उनकी टीम ने शुक्रवार को कॉरिडोर के अलावा 11 स्टेशन व ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपर प्रायरिटी कॉरिडोर और डिपो पर चल रहे कार्य को देखा।

रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो के रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। सीएमआरएस के दूसरे चरण के लिए स्टेशन की सफाई की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर सुपर कॉरिडोर पर कमर्शियल रन की परमिशन मिलेगी।

एमडी ने बताया कि कमर्शियल रन के साथ अब हमारा टारगेट टीसीएस से रेडिसन ट्रैक और 11 स्टेशन पर रहेगा। सुपर कॉरिडोर रेलवे लाइन क्रास करने के लिए अनुमतियां मिल गई हैं।

पैरामीटर्स की जांच जारी

मेट्रो के अगले चरण में 5 स्टेशन, जन सुविधा और ट्रैक सुरक्षा की जांच की जाएगी। इंदौर मेट्रो स्टेशन की आंतरिक सफाई का काम जारी है। डेकोरेशन का काम तेजी से चल रहा है।

स्टेशन के अंदर का काम पूरा हो गया है। फिनिशिंग और पैरामीटर्स के अनुसार, टेस्टिंग की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है।

पब्लिक ट्रैक तक कोई न पहुंचे

एमडी एस कृष्णचैतन्य ने अधिकारियों से कहा कि ट्रैक की सुरक्षा की अच्छे से जांच करें। कमर्शियल रन के दौरान कोई ट्रैक तक ना पहुंचे। इसके लिए सेफ्टी का ध्यान रखें।

मेट्रो को पॉवर सप्लाई के लिए ओवर हेड केबल के स्थान पर तीसरे रेल सिस्टम लगाया गया है। ट्रैक पर पटरी के साथ पटरी लगाई गई है। इस के सहारे मेट्रो रेल को पॉवर मिलेगी।

स्टेशन निर्माण में गति लाने के निर्देश

एमडी कृष्णचैतन्य ने दूसरे चरण ने टीसीएस स्टेशन से रेडिसन के निर्माणधीन ट्रैक का निरीक्षण किया है। उन्होंने स्टेशन निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। सुपर कॉरिडोर रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे पटरी पार करने के लिए अनुमतियां मिल गई हैं।

यह भी पढ़े : इंदौर में बिजली कंपनी के नाम से भेजा फर्जी ई-मेल, कंपनी ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *