fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

MP की 230 सीटों पर हुई करीब 71.66 प्रतिशत वोटिंग : पढ़ें पूरे दिन का घटनाक्रम

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे समाप्त हो गई। लेकिन शाम छह बजे से पहले मतदान केंद्र में पहुंच चुके वोटरों ने अपना मतदान किया।

शाम 5 बजे तक प्रदेश में 71.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। आगर मालवा जिले ने सबसे अधिक 82 प्रतिशत वोट डाले हैं। भिंड जिले में सबसे कम वोट 58.41% पड़े। रतलाम जिले की सैलाना सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ, जो 85.49% था। भिंड में सबसे कम 50.41% वोट डाले गए।

वोटिंग से जुड़े अपडेट्स…

  • जबलपुर और महू में पथराव: जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट के शीतला माई चौक के पास कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। जिसमें ASI गोपाल सिंह घायल हो गए। वहीं इंदौर की महू सीट के नेव गुराड़िया गांव में भी पथराव से दो लोग घायल हो गए।
  • ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी पर केस दर्जग्वालियर ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर पर तिघरा थाने में केस दर्ज किया गया है। बसपा जिला अध्यक्ष सतीश मंडेलिया ने उनके खिलाफ धमकी देने की शिकायत की थी।
  • भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, एक का सिर फूटा: ग्वालियर पूर्व विधानसभा के थाटीपुर में मतदान और हार-जीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। इसमें एक का सिर फूट तो दूसरे के हाथ में चोट आई है।
  • सबसे कम मतदाता वाले सोनेवानी केंद्र पर 100% वोटिंग: प्रदेश में सबसे कम मतदाता वाले पोलिंग सेंटर क्रमांक-53 सोनेवानी में दोपहर 1 बजे 100% वोटिंग हो गई है। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस दुर्गम केंद्र में कुल 42 मतदाता हैं। जिसमें 26 महिलाएं , 16 पुरुष वोटर हैं।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तलवार से हमला : इंदौर की महू में भाजपा कार्यकर्ता बीरबल ने कांग्रेस कार्यकर्ता दयाराम और तोलाराम पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने बीरबल को हिरासत में लिया है।
  • पथराव में भाजपा कैंडिडेट घायल: भिंड की मेहगांव विधानसभा के मानहढ़ गांव में बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला को कुछ लोगों ने घेर लिया। शुक्ला को बचाने के लिए गार्ड ने गोली चलाई। पथराव में शुक्ला घायल हो गए।
  • कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में नोंकझोक: शुजालपुर में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इंदर सिंह परमार के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। इस दौरान मंत्री परमार भी मौजूद थे।
  • सीएम के गृह जिले में वोटिंग का बहिष्कार: सीहोर के आष्टा, रायसेन के सांची विधानसभा के झामर, शहडोल की जैतपुर विधानसभा के नगपुरा और मलया, मैहर में विष्णुपुर और अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा के पांच गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। नर्मदापुरम-सिवनी मालवा के विस्थापित ग्राम नया सांकई के भी मतदान का बहिष्कार किया गया।
  • बूथ कैपचरिंग की शिकायत : देवास के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भाजपा पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है। प्रदीप ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है।
  • छिंदवाड़ा के शहपुरा में मतदान का बहिष्कार: छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 165 (शासकीय शाला शहपुरा) में दोपहर 2 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। यहां कुल मतदाता 1062 हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से मतदान की गुजारिश की, लेकिन अभी तक कोई भी वोट देने नहीं आया है।
  • नक्सल प्रभावित बूथों पर 3 बजे तक वोटिंग: बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित तीन सीटों- बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। मंडला जिले के नक्सल प्रभावित 55 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर भी मतदान 3 बजे थम गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster