fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़भोपाल

पत्नी की बिमारी से परेशान ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने किया सुसाइड, 315 की लाइसेंसी राइफल से खुद को किआ शूट

भोपाल। कमला नगर स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई ने बुधवार की सुबह नौ बजे स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि अपनी लाइसेंस 315 बोर की राइफल से उन्होंने खुद को शूट किया है। हलाकि कोई भी ऐसी वजह नहीं सामने आई पर जब पुलिस ने शुरुआती जांच की तो पता चला पत्नी की बीमारी से डिप्रेशन में थे। बताया जा रहा है कि पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं।

आपको बता दें की भोपाल के ट्रैफिक पपुलिस में काम कर रहे ASI योगेंद्र कमला नगर स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह जल्दी उठ गए थे। रोज की तरह पूजा-पाठ की, इसके बाद अपने बेडरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। वे भोपाल के जोन नंबर 4 में पदस्थ थे। गोली उनकी ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर से बाहर निकल गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस शुरूआती जांच में पत्नी की कैंसर की बीमारी से करीब दो साल से डिप्रेशन होने की बात सामने आ रही है। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम गुरुवार को यूपी से अन्य परिजनों के बाद कराया जाएगा।

भाई से कहा था कल से ड्यूटी जॉइन करूंगा

बताया जा रहा है कि एएसआई योगेंद्र बीते डेढ़ महीने से सिक लीव पर थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। ड्यूटी कोलार बीट में थी। भाई देवेंद्र ने बताया कि हम लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। भइया सुबह चार बजे उठ जाते थे। आज उन्होंने सुबह फूल तोड़े और पूजा की। सुबह नौ बजे करीब बड़े बेटे अमित से रायफल साफ करने की बात कही। उन्होंने कहा था कि वे गुरुवार को ड्यूटी जॉइन करेंगे। इसके बाद फायर की आवाज सुनाई दी। देवेंद्र ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अमित म्यूजिशियन है, दूसरा सुमित प्राइवेट जॉब करता था। तीसरा बेटा मोहित विधायक रामेश्वर शर्मा के काफिले में बतौर प्राइवेट फॉलेगार्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster