Top Stories

Railway Alert: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, गोरखपुर कैंट में कार्य के चलते 26 ट्रेनों पर ब्रेक, भोपाल रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

गोरखपुर कैंट खंड में तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इस कार्य के चलते भोपाल से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। इनमें से चार ट्रेनें दो सप्ताह के लिए और बाकी 22 ट्रेनें एक से सात दिन तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारणी की जानकारी लेने की अपील की है।

 गोरखपुर कैंट खंड के मध्य तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 26 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर निरस्त किया गया हैं। जिसमें से लगभग सभी ट्रेनें भोपाल से गुजरने वाली हैं। इनमें चार ट्रेनें दो सप्ताह के लिए निरस्त की हैं। 22 ट्रेनें 1 से सात दिन तक निरस्त रहेगी।

पूछताछ के लिए यहां करें संपर्क

उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल द्वारा गोरखपुर जंक्शन की ट्रेनों को 15 अप्रैल से निरस्त कर दिया है। जो करीब 7 मई तक निरस्त रहेगी। रेलवे मंडल ने असुविधा से बचने के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ नंबर जारी किया है। यात्री एनटीईएस 139 से गाड़ी की सही स्थिति पता लगा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

ये ट्रेनें एक दिन निरस्त

  • गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 12592 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 मई।

दो दिन ये ट्रेनें निरस्त

  • गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल, 2 मई।
  • गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल, 3 मई।
  • गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस 22, 29 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस 23, 30 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 22, 29 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल, 1 मई।
  • गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रैल, 1 मई।
  • गाड़ी संख्या 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल, 3 मई।
  • गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 24 अप्रैल, 1 मई।
  • गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 4 मई।

चार-पांच दिन ये ट्रेनें निरस्त

  • गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा ट. एक्सप्रेस 16, 23, 30 अप्रैल।
  • गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा ट.- गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रैल, 2 मई।
  • गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 1, 2, 4 मई।
  • गाड़ी संख्या 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 4, 6, 7 मई।

सात दिन ये ट्रेने निरस्त

  • गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन।
  • गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन।

दो सप्ताह ये ट्रेनें निरस्त

  • गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल, 1, 2, 4 मई।
  • गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल, 2, 3, 5 मई।
  • गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन।
  • गाड़ी संख्या 20104 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *