Top Storiesखर्चा-पानी

पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट! युद्ध के बीच बदले दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर भारत के घरेलू ईंधन बाजार पर भी पड़ रहा है। सोमवार, 9 मार्च 2026 को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। कुछ शहरों में ईंधन सस्ता हुआ है तो वहीं कुछ जगहों पर दाम बढ़े हैं।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के रेट

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा कीमतों के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 94.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल भी 30 पैसे की गिरावट के साथ 88.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में नरमी देखने को मिली है। यहां पेट्रोल 26 पैसे घटकर 93.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे कम होकर 88.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसके विपरीत बिहार की राजधानी पटना में ईंधन के दाम बढ़े हैं। यहां पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 105.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 33 पैसे की बढ़त के साथ 91.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वित्त मंत्री ने बायोगैस मिक्स सीएनजी पर दी राहत

बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायोगैस मिक्स सीएनजी को लेकर एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अब बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी) की गणना करते समय बायोगैस की कीमत को शामिल नहीं किया जाएगा।

इस फैसले से बायोगैस मिक्स सीएनजी सस्ती हो सकती है और उस पर टैक्स का बोझ भी कम होगा। इसका सीधा लाभ उन वाहन चालकों को मिलेगा जो सीएनजी से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।

क्या है बायोगैस मिक्स सीएनजी

बायोगैस खेतों के कचरे, फसल अवशेष और अन्य जैविक अपशिष्ट से तैयार की जाती है। इसे सीएनजी में मिलाकर कम कार्बन उत्सर्जन वाला ईंधन तैयार किया जाता है। सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और क्लीन एनर्जी के इस्तेमाल में वृद्धि होगी।

फिलहाल सामान्य सीएनजी पर लगभग 14 प्रतिशत केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाया जाता है, जिससे प्रति किलो सीएनजी की कीमत में करीब 14 से 15 रुपये टैक्स के रूप में जुड़ जाते हैं। पुराने नियमों में बायोगैस मिक्स सीएनजी के बायोगैस हिस्से पर भी टैक्स का भार पड़ता था, लेकिन अब इस बदलाव से टैक्स का बोझ कम होने की उम्मीद है।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 101.03 रुपये, डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर

देश में प्रमुख शहरों में क्या है ईंधन का रेट

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
1महाराष्ट्र~₹104.13~₹91.41
2राजस्थान~₹105.07~₹90.53
3मध्य प्रदेश~₹106.62~₹91.98
4तेलंगाना~₹107.46~₹95.70
5केरल~₹107.48~₹96.48
6आंध्र प्रदेश~₹109.37~₹97.22
7पश्चिम बंगाल~₹105.41~₹92.02
8बिहार~₹105.58~₹91.82
9कर्नाटक~₹102.92~₹90.99
10तमिलनाडु~₹100.90~₹92.48
11उत्तर प्रदेश~₹94.69~₹87.81
12दिल्ली (NCT)₹94.77₹87.67
13गुजरात~₹94.85~₹90.52
14पंजाब~₹98.28~₹88.09
15हरियाणा~₹96.07~₹88.40
16छत्तीसगढ़~₹99.54~₹93.50
17ओडिशा~₹100.93~₹92.51
18झारखंड~₹97.86~₹92.62
19चंडीगढ़ (UT)~₹94.30~₹82.45
20अंडमान और निकोबार (UT)~₹82.46~₹78.05

तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये के विनिमय दर के आधार पर तय होती हैं।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:
Indian Oil ग्राहकः अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *