fbpx
Nation

BJP Sadasyata 2024 : इसलिए ले रहे BJP के दिग्गज नेता दोबारा पार्टी की सदस्यता , पार्टी का ये नियम है वजह

PM Modi BJP Sadasyata 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरे देश में अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता के साथ शुरू हुए इस अभियान का मकसद दस करोड़ सदस्य बनाने का है। बीजेपी ने इस अभियान का नाम ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ रखा है। पार्टी का कहना है कि ये अभियान पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा।

चुनावी राज्यों में नहीं चलेगा अभियान

BJP Sadasyata 2024

इस अभियान के तहत बीजेपी (BJP) का लक्ष्य 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। हालांकि जिन राज्यों में हाल ही में चुनाव की घोषणा की गई है, वहां ये अभियान ( BJP Sadasyata 2024) अभी नहीं चलाया जाएगा। उन राज्यों में सदस्यता अभियान बाद में होगा। जिससे पार्टी की कुल सदस्यता में और इजाफा होगा।

इससे पहले साल 2019 में हुए सदस्यता अभियान में 7 करोड़ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। बात करें इससे पहले के अभियान की तो, साल 2014-15 में बीजेपी के इस अभियान के तहत 11 करोड़ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

BJP Sadasyata 2024

पीएम मोदी ने दोबारा क्यों ली सदस्यता?

बीजेपी हेडक्वार्टर में इस अभियान ( BJP Sadasyata 2024) की शुरुआत हुई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल किया, इसके साथ ही वो एक बार फिर बीजेपी के सदस्य बन गए।

हालांकि आपके मन में अब भी ये सवाल होगा की पीएम मोदी ने दोबारा बीजेपी की सदस्यता क्यों ली। दरअसल दोबारा सदस्यता लेने की वजह पार्टी का एक नियम है।

BJP Sadasyata 2024

हर 6 साल में रिन्यू होती है मेंबरशिप

दरअसल हर 6 साल में पार्टी की मेंबरशिप रिन्यू होती है। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े का कहना है कि, बीजेपी के संविधान के मुताबिक, हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। हालांकि कोरोना काल में ये अभियान ( BJP Sadasyata 2024) तेजी से नहीं चल पाया था।

लेकिन इस बार ये अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा और नया रिकॉर्ड कायम करेगा। इसी नियम की वजह से पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दोबारा बीजेपी की सदस्यता लेनी पड़ी।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी थी बीजेपी

आपको बता दें कि साल 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी। लेकिन साल 2014 में बीजेपी ने कम्युनिस्ट पार्टी से सबसे बड़ी पार्टी होने का तमगा छीन लिया था। 2014 में हुए सदस्यता अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) में बीजेपी ने 11 करोड़ सदस्य बनाते हुए रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई।

यह भी पढ़ें………https://breakingnewswala.com/mp-education-department/22081/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster