fbpx
Life Styleइंदौरटॉप ट्रेंडिंग न्यूज़स्वास्थ्य

इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी में हो रहा फ्री Bone Marrow Transplant, प्राइवेट में हैं 20 लाख का खर्च

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के स्पेशिएलिटी अस्पताल में बोनमैरो ट्रांसप्लांट फ्री में किए जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल में यही इलाज का बड़ा खर्च आता है। अब तक यहां 100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। इनमें 80 बच्चों के भी बोनमैरो ट्रांसप्लांट हुए हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को महंगे इलाज की सुविधा भी अब निश्शुल्क मिलने लगी है। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल (एसएसएच) में अब तक 100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। यह प्रदेश का पहला शासकीय अस्पताल है, जहां 100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।

बता दें कि निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट का खर्च मरीज की स्थिति के अनुरूप 10 से 20 लाख रुपये तक आता है, लेकिन यहां निश्शुल्क ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल रही है। इसका लाभ सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के मरीजों को मिल रहा है। यहां निश्शुल्क ट्रांसप्लांट सीएसआर फंड, सीएम फंड और पीएम फंड से किया जाता है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन भी हरसंभव प्रयास करता है।

100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट पूरे हुए

” यह सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी और सफल ट्रांसप्लांट यूनिट है। अस्पताल ने 100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। यह ट्रांसप्लांट सीएसआर फंड, सीएम फंड और पीएम फंड से किए गए हैं। मरीजों को अस्पताल में निश्शुल्क ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल रही है। “- डॉ. सुमित शुक्ला, अधीक्षक

80 बच्चों के हुए बोनमैरो ट्रांसप्लांट

अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां 80 बच्चे और 20 वयस्कों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है। नए प्रविधानों के अनुसार इसे आयुष्मान योजना में भी शामिल किया जा रहा है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट डॉ. प्रीति मालपानी, डॉ. अक्षय लाहोटी, डॉ. सुधीर कटारिया और डॉ. प्राची चौधरी द्वारा किया जाता है।
डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड कैंसर, थेलेसिमिया, एप्लास्टिक एनीमिया व हाई रिस्क एएमएल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। इससे इन मरीजों को एक नया जीवन मिलता है। गरीब और जरूरतमंद मरीज के इलाज के परिवार के लोग भी काफी खुश होते हैं, क्योंकि उन्हें महंगे इलाज से राहत मिलती है।

इसके अलावा आपको बता दें की यहां पर ब्लड कैंसर, थेलेसिमिया, एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़‍ितों को सुविधा मिलती है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद इन मरीजों का एक नया जीवन मिलता है। सीएसआर फंड, सीएम फंड और पीएम फंड से किया जाता है इलाज।

25 जुलाई को होगा कार्यक्रम

100 बोनमैरो ट्रांसप्लांट पूरे होने के अवसर पर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में 25 जुलाई को एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। हाल ही में इंदौर आए उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster