fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

CM Dr. Mohan Yadav : मिस्ड कॉल से बने भाजपा के सदस्य, कहा- जब से हमारी सरकार बनी, हमने किया यह प्रयास

CM Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

CM Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं। जिस तरह से सूर्य-चंद्रमा के अथक परिश्रम की वजह से पूरी सृष्टि आनंद में डूबती हैं, उसी तरह हमारे संगठन की प्रणाली है।

जब से हमारी सरकार बनी हमने यह प्रयास किया कि कानून सबके लिए बराबर हो। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था कि उसके बाद हमने 22000 माइक उतारने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के जो निर्णय हैं उनका पालन करते हुए हम काम कर रहे हैं।

प्रदेश के किसी जिले में कोई गंभीर बीमार हो तो एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। पुरानी सरकार में हेलिकॉप्टर घर में खड़ा होता था। हमने तो गरीब के लिए हेलिकॉप्टर खड़ा कर दिया।

उप चुनाव में लोग अमरवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ कह रहे थे। हमने कहा था गढ़ नहीं वो गड़बड़ है। हमने ढोल की पोल पकड़ ली। आने वाले सब चुनाव भी जीतेंगे।

अकेले चुनाव जीतना ही लक्ष्य नहीं है, एक-एक राष्ट्र भक्त को भाजपा से जब तक नहीं जोड़ेंगे हम चैन से नहीं बैठेंगे।

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे

(CM Dr. Mohan Yadav) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज सदस्यता अभियान के शुभारंभ में सभी जिलों से लेकर बूथों तक कार्यकर्ता जुड़े हैं। 8800002024 मिस्ड कॉल नंबर पर सदस्य बन सकते हैं। आज ही इतने ज्यादा लोग सदस्य बनने के लिए उत्साहित हैं। देश में 1 करोड़ 31 लाख लोगों ने कुछ ही समय में सदस्यता फाॅर्म भरा।

जब अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष बने थे, तब चाइना की राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा सदस्य हुआ करते थे। आज 11 करोड़ सदस्य बनाकर हम दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं।

2019 में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य बने। एमपी में 64871 बूथों का कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे। जब भाजपा को सफलता मिलती है तो हम कहते हैं कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। आपका एक सदस्य बनाना किसी गरीब के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है।

प्रदेश प्रभारी बोले-हम डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करेंगे

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा- दुनिया मे सिर्फ 3 देश हैं जो घर में घुसकर मारते हैं पहला अमेरिका दूसरा इजराइल और तीसरे का नाम है भारत।एमपी में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करेंगे।(CM Dr. Mohan Yadav) हमने मुख्यमंत्री मोहन जी को कभी तनाव में नहीं देखा, हमेशा हंसते मुस्कराते हैं। कार्यकर्ताओं की बात धैर्य से सुनकर समाधान करते हैं।

एमपी में डेढ़ करोड़ नए लोगों को जोड़ने का टारगेट

25 सितंबर तक सदस्यता अभियान के पहले चरण में बीजेपी देश भर में 10 करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाएगी। वहीं, एमपी में डेढ़ करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। (CM Dr. Mohan Yadav) इस दौरान शिक्षक दिवस पर निजी शिक्षकों को सदस्यता दिलाने के लिए बीजेपी ने शिक्षक प्रकोष्ठ को दिशा निर्देश दिए हैं।

CM Dr. Mohan Yadav

सांसदों को 25 हजार नए सदस्य बनाने होंगे

बीजेपी ने सांसदों, मंत्रियों विधायकों से लेकर हर पदाधिकारी को सदस्यता का लक्ष्य दिया है। एमपी में सांसदों को 25 हजार नए सदस्य बनाने होंगे। विधायकों को 15 हजार नए लोगों को मैंबरशिप दिलानी होगी। ऐसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर से लेकर तमाम जनप्रतिनिधियों को भी टारगेट दिया गया है।

CM Dr. Mohan Yadav का ऑफर- ज्यादा सदस्य बनाओ, सरकार में मौके मिलेंगे

बीजेपी ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सीएम ने कहा कि सदस्यता अभियान में काम करके दिखाने वालों को पद भी मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें…….https://breakingnewswala.com/fraud-alert-in-education-department/22172/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster