मध्यप्रदेश

बुलडोजर एक्शन पर CM मोहन यादव का बयान, बोले- मुझे विश्वास नहीं…

मध्य प्रदेश में कई मामलों में देखा गया है कि आरोपियों के आवास पर बुलडोजर एक्शन से कार्रवाई की गई है. इससे ही जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेरा बुलडोजर से न्याय में विश्वास नहीं है. हम नहीं मानते कि बुलडोजर से न्याय कराना है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि किसी ने कोई अवैध निर्माण किया है और नियमानुसार स्थानीय निकाय ने कार्रवाई की है तो मैं कुछ नहीं कर सकता.

साथ ही उन्होंने कहा कि ”मेरी सरकार के सवा साल का औसत देखिए जिसमें एक आध ही घटना आपको जुड़ती दिखी होगी. वही हमने इस व्यवस्थाओं से बचने का प्रयास किया है.

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *