उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘डाकू महाराज’ की ओटीटी रिलीज को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में आई खबरों में बताया गया था कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म से उर्वशी के सीन हटा दिए हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बारे में सही जानकारी मिली है कि क्या सच में ऐसा हुआ है। ‘डाकू महाराज’ 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। पोस्टर ने कई लोगों को चौंका दिया जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि उर्वशी रौतेला इसमें गायब थीं। इसके बाद अफ़वाहें फैलीं कि स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने स्ट्रीमिंग रिलीज़ से ठीक पहले फ़िल्म से उर्वशी के सीन हटा दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बात के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्र ने कहा, ‘उर्वशी के सीन वाली खबरें बिल्कुल झूठी हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। नेटफ्लिक्स ने कुछ भी नहीं काटा है। डाकू महाराज का वही वर्जन ओटीटी पर रिलीज़ किया जाएगा।’
‘डाकू महाराज’ ओटीटी रिलीज
सूत्र ने आगे कहा कि ओटीटी रिलीज़ के लिए फ़िल्म को एडिट नहीं किया गया है और फिल्म में दिखाए गए हर सीन को डिजिटल दुनिया में दिखाया जाएगा। रविवार को नेटफ्लिक्स ने घोषणा की कि ‘डाकू महाराज’ 21 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज़ होगी। प्लेटफ़ॉर्म ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ नज़र आए।
नहीं हटाए गए उर्वशी के सीन्स
उर्वशी को ओटीटी रिलीज़ पोस्टर में नहीं देखने के बाद लोगों के बीच अटकलें शुरू हो गईं कि उनके सीन्स हटा दिए गए हैं। उन्हें लेकर कई चुटकुले बनाए गए, जिसके बाद नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उर्वशी को एक बार नहीं बल्कि दो बार शामिल किया गया।
‘डाकू महाराज’ की कास्ट
‘डाकू महाराज’ एक तेलुगू भाषा की एक्शन-ड्रामा है, जो बॉबी कोल्ली के डायरेक्शन में बनी है। इसमें नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, उर्वशी रौतेला, ऋषि, चंदिनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी हैं।

