fbpx
Nationहरियाणा

Election 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा आज, महाराष्ट्र-झारखंड में भी इसी साल चुनाव

Election 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की आज घोषणा होगी। चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां LG प्रशासक हैं।

Election 2024

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम 8-9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और 12-13 अगस्त को हरियाणा गई थी। आयोग अब तक महाराष्ट्र और झारखंड नहीं गई है। ऐसे में संभावना है कि आज केवल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो।

Election 2024: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाएं

11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस की जाए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

जम्मू-कश्मीर का सियासी समीकरण

Election 2024: LG मनोज सिन्हा ने कहा था- पहले परिसीमन फिर विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने 11 अगस्त को कहा था- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो कहा था कि पहले परिसीमन होगा, फिर विधानसभा चुनाव और फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा मिलेगा। सारी चीजें उसी क्रम में चल रही हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 20 जून को श्रीनगर आए थे। तब उन्होंने जल्द चुनाव होने की घोषणा की थी। चुनाव आयोग भी दौरा कर चुकी है।

Election 2024

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे…

1. राज्य : हरियाणा
सरकार : भाजपा
कार्यकाल खत्म : 3 नवंबर 2024
संभावित चुनाव : अक्टूबर 2024

2019 में NDA को बहुमत मिला था, भाजपा और JJP ने सरकार बनाई

Election 2024 हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक HLP विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि वह पांच साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। मीटिंग में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे। बहुमत के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए था। हालांकि, राज्य में अभी अल्पमत की सरकार है।

लोकसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2,32,577 वोटों से हराया। मोदी 3.0 सरकार में खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. राज्य : महाराष्ट्र
सरकार : शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और NCP (अजित गुट)​​​​​
कार्यकाल खत्म : 8 नवंबर 2024
2019 विधानसभा में NDA 201, महाविकास अघाड़ी को 67 सीटें मिलीं

Election 2024 महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा में बात नहीं बन पाई।

56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। बाद में वह भाजपा के साथ मिल गए।

30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना।

17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।

2 जुलाई 2023 को अजित पवार NCP के 8 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हुए थे। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया था।

3. राज्य : झारखंड
सरकार : JMM-कांग्रेस सरकार
कार्यकाल खत्म : 4 जनवरी 2025
संभावित चुनाव : अक्टूबर 2024
2019 विधानसभा चुनाव में JMM, कांग्रेस और RJD ने महागठबंधन की सरकार बनाई

राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत होती है।

गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। झामुमो के 29, कांग्रेस के 17, राजद का एक और CPI(ML) का एक MLA है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने।

31 जनवरी को झारखंड के CM हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया।

28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। इसके बाद चंपई सोरेन ने CM पद से इस्तीफा दिया था। 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार झारखंड के CM पद की शपथ ली थी।

Election 2024: कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने प्रदेश प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ बैठक की

Election 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पार्टी के सभी महासचिवों, राज्य इकाई प्रमुखों और पार्टी के राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इस बैठक में शामिल हुए। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें….https://breakingnewswala.com/isros-eos-08-launch-successful/21654/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster