जबलपुर

MP News: GIS समिट में जबलपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, फिल्म इंडस्ट्री से रोशन होगी संस्कारधानी

MP News: देश की संस्कारधानी जबलपुर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में एक नई पहचान मिलने वाली है। हैदराबाद की बियोंड स्टूडियो कंपनी जबलपुर को फिल्म सिटी बनाने के लिए 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है
मध्य प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगा नया ठिकाना, जबलपुर में बनेगी 3000 करोड़ की फिल्म सिटी; एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

मध्य प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान मिलने जा रही है। जबलपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए हैदराबाद की बियोंड स्टूडियो कंपनी 3000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना के लिए एमओयू 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में साइन किया जाएगा।

फिल्म सिटी के लिए बरगी के पास 500 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। यह स्थल जबलपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। इस प्रोजेक्ट से 80 हजार से एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह ने बताया कि जबलपुर की प्राकृतिक सुंदरता अनूठी है। पिछले दो वर्षों में यहां 50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता ज्यादा इंट्रेस्टेड

मध्य प्रदेश एंटरटेनमेंट का नया केंद्र बनता जा रहा है। भोपाल, चंदेरी और जबलपुर फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बन गए हैं। विशेषकर दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता जबलपुर की लोकेशन में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। इसी को देखते हुए बियोंड स्टूडियो ने फिल्म सिटी का विस्तृत प्लान तैयार किया है।

दरअसल, जबलपुर कला के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। यहां से मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव, अभिनेता प्रेमनाथ, रघुवीर यादव,शरद सक्सेना जैसे कई नामी कलाकारों ने मायानगरी मुंबई में अपनी कला का जादू बिखेरा है,दावा किया जा रहा है, कि जबलपुर में फिल्म सिटी निर्माण के साथ ही यहां कई बड़े बजट की फिल्में जब शूट होने लगेंगी, जिससे स्थानीय कलाकारों को काम तो मिलेगा ही साथ ही कलाकार फिल्म निर्माण की बारीकियां भी सीख सकेंगें। वहीं, जबलपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *