fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

Attack On Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोलि, क्या हैं इस साजिश के पीछे हमलावर का मकसद

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलने वाले की पुष्टि अमेरिकी एजेंसियों ने कर ली है। हमलावर की पहचान पेंसिल्वेनिया के रहने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है, जो एक 20 वर्षीय युवक था। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।

ट्रम्प मंच पर आए उन्होंने बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’…और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। चीख-पुकार मचती है, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं। इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून से सने चेहरे के साथ दाईं मुट्‌ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते हैं।

गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

Attack on Donald Trump: 20 साल के शूटर ने किया ट्रंप पर हमला

ट्रंप पर हमले में कई शूटर शामिल थे। एक शूटर ट्रंप के मंच के पास भीड़ में था जबकि दूसरे शूटर का शव बिल्डिंग के पास मिला। सीक्रेट सर्विस ने दोनों शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिय। ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान हो गई है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने शूटर की पहचान 20 साल के लड़के के रूप में हुई है। वह पेंसिलवेनिया का ही रहने वाला था शूटर पेंसिलवेनिया का ही रहने वाला था। ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है। अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। ट्रंप टावर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रंप का कान हुआ छलनी

हमले के दौरान ट्रंप के कान पर चोट लगी, हलाकि उन्हें तुरंत मंच से उतार दिया गया और सीक्रेट सर्विस द्वारा मोटरसाइकिल में ले जाया गया। रैली में मौजूद एक अन्य दर्शक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी ने रैली को बाधित कर दिया, जो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से कुछ महीने पहले हुई है।

हमले को लेकर ट्रंप ने कही ये बात 

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘गोली मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी थी इसके बाद कान के पास सनसनी सी महसूस हुई। जिसके बाद मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है। मेरे बहुत ज्यादा खून बाह रहा था, तो मुझे लगा कि ये क्या हुआ है। मैं हैरान हूं कि हमारे देश में भी ऐसा हो सकता है। शूटर के बारे में हमें कुछ नहीं पता है और वो मर चुका है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster