जॉब/वेकेंसी

Government Job: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, CSIR-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज में निकली भर्ती

नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (NAL) में भर्ती का सुनहरा मौका है। संस्थान ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 से अधिक मासिक वेतन दिया जाएगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

CSIR-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज में 26 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.nal.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • जूनियर स्टेनोग्राफर : 12वीं पास, स्टेनोग्राफी का नॉलेज
  • जूनियर सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट : 12वीं पास, हिंदी, इंग्लिश टाइपिंग में एक्सपर्ट

एज लिमिट :

  • पद के अनुसार अधिकतम 28 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएसस : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • पद के अनुसार रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट

सैलरी :

  • जूनियर स्टेनोग्राफर : 25,500 – Rs. 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट www.nal.res.in पर जाएं।
  • करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Apply now पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *