जॉब/वेकेंसी

Private Job: फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर, Drishti IAS ने कंटेंट राइटर की पोस्ट पर निकली वैकेंसी

Private Job: फ्रेशर्स के लिए एक शानदार मौका आया है, कंटेंट राइटर की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। यदि आप लेखन के प्रति उत्साही हैं और शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यताएँ और प्रक्रिया के बारे में जानें और अपने करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएँ।

सिविल सर्विस एग्जाम प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट Drishti IAS ने कंटेंट राइटर की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के ऊपर UPSC एग्जाम के प्रिपरेशन के लिए कंटेंट बनाना होगा।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी:

  • UPSC एग्जाम से रिलेटेड टॉपिक्स पर कंटेंट तैयार करना।
  • UPSC के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से अपडेटेड रहना।
  • एग्जाम्स के लिए रिलेवेंट टॉपिक्स और एरिया को आइडेंटिफाई करना।
  • सर्च, फैक्ट-चेकिंग, की-वर्ड ऑप्टिमाइजेशन, एडिटिंग, प्रूफिंग, पोस्टिंग और इंगेजमेंट के अवसरों की मॉनिटरिंग सहित कंटेंट क्रिएशन के अतिरिक्त पहलुओं को मैनेज करना।
  • कंटेंट मार्केटिंग में ट्रेंड्स और बेस्ट प्रैक्टिसेस से अपडेटेड रहना।
  • टाइम लाइन के भीतर और गोल बेस्ड अप्रोच के साथ काम करना।
  • मौजूदा कंटेंट को एडिट, प्रूफरीड और इंप्रूव करना।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

एक्सपीरियंस:

  • कैंडिडेट के पास कंटेंट राइटर के रूप में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • हालांकि, फ्रेशर्स भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • कंटेंट राइटिंग या सिमिलर रोल में काम के एक्सपीरियंस के साथ काम का पोर्टफोलियो होना चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट AmbitionBox के मुताबिक, Drishti IAS में कंटेंट राइटर की सलाना सैलरी 3.3 लाख रुपए से 5.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

जरूरी स्किल्स:

  • राइटिंग, एडिटिंग और प्रूफरीडिंग स्किल्स।
  • SEO प्रिंसिपल्स और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन टेक्नीक की जानकारी।
  • वर्डप्रेस का उपयोग करने में प्रोफिसिएंसी।
  • क्रिएटिविटी होना चाहिए, एडॉप्ट करने और इंडीपेंडेंटली काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • स्ट्रॉन्ग राइटिंग स्किल्स।

जॉब लोकेशन:

  • इस पोस्ट की जॉब लोकेशन नई दिल्ली है।

ऐसे करें अप्लाई:

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को careers@groupdrishti.in पर अपना अपडेटेड CV मेल करना होगा।

कंपनी के बारे में:

  • ‘दृष्टि द विजन’ सिविल सर्विस एग्जाम्स की प्रिपरेशन के लिए एक समर्पित इंस्टीट्यूशन है। इसका मुख्य फोकस हिंदी मीडियम से सिविल सर्विस एग्जाम्स की प्रिपरेशन कर रहे कैंडिडेट्स पर रहा है। इस संस्थान की स्थापना नवंबर 1999 में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति तथा डॉ. तरुणा वर्मा ने की थी। अभी तक इस इंस्टीट्यूशन से जुड़े 1000 से भी अधिक कैंडिडेट्स ने केंद्रीय या राज्यस्तरीय सिविल सर्विस एग्जाम्स में सफलता हासिल की है। कंपनी में तकरीबन 1000 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *