जॉब/वेकेंसी

Private Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, Physics Wallah में एसोसिएट कंटेंट राइटर्स की वैकेंसी

Private Job: ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है, क्योंकि Physics Wallah ने एसोसिएट कंटेंट राइटर्स की वैकेंसी निकाली है। यह नौकरी उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अपने ज्ञान को साझा करना चाहते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे इस प्रतिष्ठित संस्था का हिस्सा बन सकें।

एडटेक कंपनी, Physics Wallah ने कंटेंट राइटर्स के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी एसोसिएट पोजिशन पर है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर रियल टाइम एग्जाम रिलेटेड न्यूज तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। ये एक वर्क फ्रॉम होम जॉब है।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी :

  • सर्च इंजन के लिए कंटेंट को ऑप्टिमाइज करने के लिए की-वर्ड रिसर्च करना।
  • एजुकेशन, एग्जाम्स और एडमिशन प्रॉसेस से जुड़े विषयों पर अच्छी तरह SEO-फ्रेंडली आर्टिकल लिखना।
  • कॉम्पिटीशन एग्जाम्स से जुड़ी रियल-टाइम अपडेट और न्यूज कवर करना।
  • विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जानकारीपूर्ण कंटेंट तैयार करना।
  • कंटेंट की एक्युरेसी बनाए रखना और इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को फॉलो करना।

क्वालिफिकेशन:

  • कैंडिडेट को ग्रेजुएट होना चाहिए।

एक्सपीरियंस:

  • कैंडिडेट के पास कंटेंट राइटिंग में 1 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

जरूरी स्किल:

  • कैंडिडेट को हिंदी और इंग्लिश दोनों में प्रोफिशिएंट होना चाहिए।
  • SEO की बेसिक अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए।
  • गूगल टूल्स और एडॉबी एक्रोबैट का नॉलेज होना चाहिए।
  • अच्छी कम्युनिकेशन और कोलैबोरेशन स्किल्स होनी चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बीशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक, PW में कंटेंट राइटर की सलाना एवरेज सैलरी 4 लाख रुपए तक हो सकती है।

ऐसे करने अप्लाई:

  • कैंडिडेट्स anam.1@pw.live पर अपना अपडेटेड CV मेल करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जॉब लोकेशन:

  • ये एक वर्क फ्रॉम होम जॉब है।

कंपनी के बारे में:

  • Physics Wallah Private Limited (आमतौर पर Physics Wallah या PW के नाम से जाना जाता है) एक इंडियन मल्टीनेशनल एजुकेशनल टेक्नेलॉजी कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। इसकी स्थापना अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी ने साल 2020 में की थी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *