fbpx
jobs updateटॉप ट्रेंडिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

MP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, Dearness Allowance से होगा इतने पैसों का फायदा

मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद खुशखबरी वाली खबर है। अब Dearness Allowance मूल वेतन में जुड़कर मिलेगा। आपको बता दें कि मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का 50% उनके मूल वेतन में जोड़ा जाएगा।

इससे प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को हर महीने 1 से 10 हजार रुपए तक का फायदा होगा। अभी प्रदेश के सभी कर्मचारियों को 46% डीए दिया जा रहा है। कर्मचारियों का 50% डीए मूल वेतन में मर्ज हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में DA बढ़ने से HRA और TA में भी लाभ होगा।

सरकार ने बजट में किया ये प्रावधान

Dearness Allowance

आपको बता दें कि एमपी सरकार ने इस साल बजट में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के मूल वेतन में 50% डीए जोड़ने और आगे बढ़ने वाले DA का भुगतान 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट के लिए 58,622 करोड़ का प्रावधान किया है।

हर महीने मिलेगा इतना(Dearness Allowance) फायदा

प्रदेश के सभी कर्मचारियों कका महंगाई भत्ता (DA) 50 प्रतिशत होने पर उसे मूल वेतन में जोड़ा जाएगा। बता दें कि अभी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत DA दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो इसमें दीपावली तक 4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ये कवायद सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं के मुताबिक की जा रही है।

इसके हिसाब से कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने पर उसे मून वेतन में मर्ज किया जाएगा। इससे सभी कर्मचारियों को (Dearness Allowance) हर महीने 1 हजार से लेकर 10 हजार तक का फायदा होगा।

केंद्र के बराबर Dearness Allowance होने पर मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि केंद्र के बराबर 50 प्रतिशत Dearness Allowance होने पर उसे मूल वेतन में जोड़ दिया जाएगा। मतलब 50000 वेतन और 50 प्रतिशत DA की राशि 25 हजार मिलाकर वेतन 75000 हजार रुपए हो जाएगा। इसके बाद अगर आगे जब DA बढ़ेगा तो फिर फायदा 75000 रुपए के हिसाब से मिलेगा।

ये होता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) एक ऐसा भत्ता है, जो प्रदेश के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है। अगर देश में महंगाई बढ़ती है, तो सरकार उनके DA में वृद्धि करती है, ताकि वे बढ़ती हुई महंगाई का सामना कर सकें।

Dearness Allowance ऐसे करता है काम

महंगाई की दर: DA की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित रहती है, जो कि समय से साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव को मापता है।
सरकार के आदेश: CPI के आदेश पर सरकार समय-समय पर Dearness Allowance में वृद्धि और कटौती के आदेश जारी करती है।
वेतन में जोड़: कर्मचारी के मूल वेतन में DA को जोड़ दिया जाता है।

महंगाई भत्ते का महत्व

महंगाई से राहत: कर्मचारियों को महंगाई के प्रभाव से बचाने का काम करता है महंगाई भत्ता।
जीवन स्तर में सुधार: जब डीए में बढ़ोत्तरी होती है, तो कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार आता है।
आर्थिक स्थिरता: Dearness Allowance में वृद्धि से अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी रहती है।

ये भी पढ़ें ……….Mohan Yadav : बेंगलुरू पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जाने CM और उद्योगपतियों के बीच की चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster