जॉब/वेकेंसी

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, इंडियन नेवी ने 270 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती

Government Job: भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए Indian Navy SSC Officer Vacancy 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी भारतीय नौसेना में शामिल होकर अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

इंडियन नेवी ने 2026 बैच के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जीएस(एक्स)/हाइड्रो) : 60 पद
  • पायलट : 26 पद
  • नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर : 22 पद
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर : 18 पद
  • लॉजिस्टिक्स : 28 पद
  • एजुकेशन : 15 पद
  • इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) : 38 पद
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच (जनरल सर्विस) : 45 पद
  • नेवल कंस्ट्रक्टर : 18 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री, एमबीए/बीएससी/बी.कॉम/एमसीए/एमएससी

एज लिमिट :

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जीएस(एक्स)/हाइड्रो) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • पायलट : 02 जनवरी 2002 – 01 जनवरी 2007 के बीच जन्म हुआ हो
  • नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर : 02 जनवरी 2002 – 01 जनवरी 2007 के बीच जन्म हुआ हो
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर : 02 जनवरी 2001 – 01 जनवरी 2005 के बीच जन्म हुआ हो
  • लॉजिस्टिक्स : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • एजुकेशन : 02 जनवरी 2001 – 01 जनवरी 2005 के बीच जन्म हुआ हो
  • इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच (जनरल सर्विस) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • नेवल कंस्ट्रक्टर : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो

सैलरी :

  • 1,10,000 रुपए प्रति माह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके अकाउंट बनाएं।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *