जॉब/वेकेंसी

Government Job: रेलवे में अप्रेंटिस के 1154 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

Government Job: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे में अप्रेंटिस के 1154 पदों पर निकली भर्ती

अगर आप रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। 1000 से ज्यादा रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पूर्व मध्य रेलवे भर्ती सेल (RRC ECR) की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1154 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2025 से शुरू होकर 14 फरवरी 2025 तक चलेगी।

डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

  • दानापुर डिवीजन: 675 पद
  • धनबाद डिवीजन: 156 पद
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन: 64 पद
  • सोनपुर डिवीजन: 47 पद
  • समस्तीपुर डिवीजन: 46 पद
  • प्लांट डिपो/पंडित दीन दयाल उपाध्याय: 29 पद
  • कैरेज रिपेयर वर्कशॉप/हरनौत: 110 पद
  • मैकेनिकल वर्कशॉप/समस्तीपुर: 27 पद

एजुकेशन क्वालिफकेशन

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10वीं (10+2 प्रणाली के तहत) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट) होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी। मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए मैट्रिक और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत को समान वेटेज दिया जाएगा।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग : नि:शुल्क

आवेदन शुल्क

  • सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- रखा गया है।
  • भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन भुगतान पर लगने वाले ट्रांजेक्शन चार्ज उम्मीदवार को स्वयं वहन करने होंगे।
  • SC/ST/PWD/महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यह भी पढ़े: https://breakingnewswala.com/government-job-opportunity/

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *