जॉब/वेकेंसी

Government Job: असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इतनी होगी सैलरी; जानें

Government Job: अगर आप सभी लोग असिस्टेंट प्रोफेसर के पोस्ट पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप लोगों के लिए बढ़िया खबर है। क्योंकि Assistant Professor Recruitment के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है। जो नोटिफिकेशन आया है इसके अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर आवेदन फार्म आमंत्रित कर दिए गए हैं।
मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर भर्ती

MPPSC ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कंप्यूटर एप्लिकेशन सब्‍जेक्‍ट के असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 27 फरवरी से हो रही है।

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (55% अंक) के साथ NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री।

एज लिमिट :

  • मप्र निवासियों के लिए : 18 – 40 साल।
  • गैर मप्र निवासियों के लिए : 18-33 साल।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

सैलरी :

  • 57,700 रुपए प्रतिमाह एकेडमिक लेवल – 10 के अनुसार।

फीस :

  • यूआर : 500 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी : 250 रुपए + सभी कैटेगरी के लिए 500 रुपए पोर्टल फीस।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
  • एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *