fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana: कुरुक्षेत्र में CM सैनी का बड़ा ऐलान; हरियाणा में किसानों का 133 करोड़ रुपए कर्ज माफ

Haryana: CM सैनी बोले-सभी फसलों को MSP पर खरीदेंगे; दूसरी जगह ट्यूबवेल लगा सकेंगे

Haryana CM: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नही होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेशर में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। पहले 14 फसलों की खरीद होती थी। कहा कि कांग्रेस नई नई तकनीक से झूठ फैला कर सरकार बनाना चाहती है, लोगों को बच कर रहना है।

सीएम थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली में बोल रहे थे। पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। रैली में शामिल होने से पहले सीएम सैनी ज्योतिसर में वटवृक्ष की पूजा करने पहुंचे, इसके नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। बाद में वे गुरुद्वारा छटी पाताशाही भी पहुंचे और माथा टेका।

शंख बजा कर किया चुनावी शंखनाद

कुरुक्षेत्र रैली में मुख्यमंत्री ने शंख बजा कर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। इससे पहले सीएम ने हरियाणा के किसानों के लिए कर्ज माफी और सभी फसलों पर MSP देने जैसे कई बड़े ऐलान किए।

सभी फसलों में MSP देने वाला हरियाणा पहला राज्य: धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। हरियाणा एक ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए, हमें हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है। हमने नॉन स्टॉप विकास किया है और कांग्रेस ने विकास पर फुल स्टॉप लगाया था।

Haryana: CM हुड्‌डा बताएं- कितने गरीबों के घर जलाए

हिसाब हुड्डा और उसको बेटे को देना पड़ेगा कि उसने हरियाणा में कितने गरीबों के घर जलाए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2004 से 2014 का हिसाब कांग्रेस को देना होगा। किसानों की कितनी जमीन को पूंजीपतियों को सस्ते दामों में देने का काम किया, दलितों पर अत्याचार का हिसाब भी कांग्रेस को देना होगा।

कांग्रेस का कप्तान कौन होगा, किसी को पता नहीं

भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे कप्तान का जनता को पता है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा में अगले सीएम भी नायब सैनी होंगे। कांग्रेस का कप्तान कौन होगा हुड्डा, सैलजा या फिर सुरजेवाला, किसी को नहीं पता। हरियाणा के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

Haryana: CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो लोग हिसाब मांग रहे हैं, उनको बताना चाहते हैं कि हमने अग्निवीर योजना में हरियाणा में 10 प्रतिशत का आरक्षण देने का काम किया है। हमने सूर्य योजना के तहत सोलर योजना शुरू की हुई है। हरियाणा में सरकारी विभागों में 40 हजार पद भरे जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने 10 साल में 1 लाख 41 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया है।

युवा दे रहे हैं हमारा हिसाब: Haryana CM

सीएम ने कहा कि पंचायतों में 21 लाख तक का काम सरपंच करवा सकते हैं। हमारी सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस हमसे हिसाब मांग रही है। हमारी सरकार ने 5 लाख रुपए तक इलाज फ्री करने का काम किया है। जो युवक बिना पर्ची खर्ची के नौकरी लगे हैं, वे हमारा हिसाब दे रहे हैं।

सभी 90 हलकों में करेंगे रैली

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत कर रहे हैं और आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। चुनावी शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है। यह गीता स्थली है, साथ में गुरुनानक देव जी के चरण भी यहां पड़े थे। श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश यहां से दिया था।

सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा का तस्वीर बदली है। प्रदेश के खजाने से निकला पैसा पात्रों तक भेजने का काम किया है। हमने बिना पैसे के नौकरी दी है। हरियाणा बनने के बाद लोगों ने कई सरकारों का काम देखा है, उस समय भय और भ्रष्टाचार था, लेकिन हमने उसको बदला है। हमें गरीबों की पीड़ा को समझा है।

ये भी पढ़े –Zomato Jobs ने हरियाणा में निकाली कस्टमर एक्सपीरियंस एसोसिएट की वैकेंसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster