Haryana News: इस्तीफे के बाद केजरीवाल का पहला हरियाणा दौरा, जगाधरी में निकालेंगे रोड शो
Haryana News: दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार जनता के बीच जाएंगे, शुक्रवार को हरियाणा के जगाधरी में केजरीवाल रोड शो करेंगे।
Haryana News: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल हरियाणा दौरे पर हैं। कुछ देर में ही वह यमुनानगर के जगाधरी में पहुंच रहे हैं। वह जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए प्रचार करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
केजरीवाल का रोड शो कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ये रोड शो जगाधरी के झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा। डेढ़ किमी में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। रास्ते में कई जगह स्टेज सजाई गई हैं और समर्थक फूल मालाएं लेकर उनका इंतजार कर रहे हैं। इंद्रा कालोनी में पहुंच केजरीवाल व पंजाब सीएम मान लोगों को संबोधित भी करेंगे।
हरियाणा के लिए ये AAP का गेम प्लान
आम आदमी पार्टी (AAP) ने जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गेम प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के जरिए पार्टी के नेता हरियाणा चुनाव के दौरान इमोशनल कार्ड खेलेंगे। वे केजरीवाल के जेल जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घटनाओं को चुनावी मुद्दा बनाकर उछालेंगे।
इसके अलावा सभी बड़े चेहरे और खुद केजरीवाल बड़ी रैलियों की जगह डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे। इससे उन्हें लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। साथ ही वह अपनी पार्टी का एजेंडा जमीनी स्तर पर लोगों को समझा पाएंगे।
2019 के बाद AAP ने BJP के बाद राज्य में बड़ा संगठन तैयार किया है। पार्टी का दावा है कि उसके 1.5 लाख वालंटियर पूरे राज्य में सक्रिय हैं। हरियाणा में AAP राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
इसलिए हरियाणा पर केजरीवाल का फोकस
हरियाणा में BJP 10 साल से सत्ता में है। कांग्रेस यहां मुख्य विपक्षी दल है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। AAP ने पिछले 5 सालों में हरियाणा में अपना कैडर मजबूत किया है। इसके साथ ही इस बार चुनाव के बीच दिल्ली और पंजाब से पार्टी के वालंटियर भी यहां सक्रिय होने वाले हैं।
इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा पार्टी के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसकी वजह यह है कि केजरीवाल चुनाव के दौरान लगातार कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहेंगे। इससे पार्टी के वॉलंटियर्स का मनोबल बढ़ेगा। पार्टी नेताओं कह रहे हैं कि केजरीवाल प्रचार में जी-जान से जुटेंगे।
Haryana News: हरियाणा में है केजरीवाल का गृह जिला
अरविंद केजरीवाल का गृह जिला भी हरियाणा में ही है। उनका पैतृक गांव राज्य के हिसार जिले के खेड़ा में है। अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में केजरीवाल खुद को हरियाणा से जोड़ते रहे हैं
Haryana News: लाडवा में सीएम सैनी ने चुनावी प्रचार किया तेज, केजरीवाल के इस्तीफे पर की टिप्पणी बोले-