बच्चों की हाइट छोटी रह जाना माता पिता के लिए चिंता का विषय है, वैसे हाइट का बढ़ना या न बढ़ना तो जींस पर निर्भर करता है, लेकिन देखा जाये तो आजकल के बच्चे फिजिकली उतना एक्टिव भी नहीं रहते है जितना उन्हें रहना चाहिए , और खान-पान को लेकर भी लापरवाह होते जा रहे है, ऐसे में इसका असर शारीरिक ग्रोथ में नज़र आ रहा है।
हाइट बढ़ाने के लिए सबसे पहले ध्यान दे फिजिकल एक्टिविटीज पर :

रस्सी कूदना : रस्सी कूदना एक मजेदार एक्टिविटी होती है। इस एक्टिविटी से हाइट बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। कूदने से सिर से लेकर पैर तक की कोशिकाएं ट्रिगर होती हैं और कोशिकाएं एक्टिव भी होती हैं। इस तरह की एक्सरसाइज बॉडी की ग्रोथ और हाइट बढ़ाने के लिए बेहतरीन होती हैं।
हैंगिंग एक्सरसाइज : हाइट बढ़ाने के लिए लटकना सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। ये हाथों की ताकत को बढ़ाती है और शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को उत्तेजित करती है। इससे बॉडी को टोन करने और शेप देने में भी मदद मिलती है। टोन और शेप आने से हाइट बढ़ने में भी मदद मिल सकती है।
टू टचिंग : पीठ और पिंडलियों की मांसपेशियों को उत्तेजित करने के लिए टू टचिंग सबसे आसान एक्सरसाइज है। इससे जांघों की मांसपेशियों की मालिश होती है। बच्चे से टू टचिंग एक्सरसाइज करने के लिए कहें। कम उम्र से ही बच्चा ये एक्सरसाइज करेगा, तो उसकी हाइट जल्दी बढ़ जाएगी।
योगासन कराएं : बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योगासन बहुत ही आवश्यक होता है। अगर उनकी हाइट नहीं बढ़ रही है तो आप उन्हें हर दिन सुबह और शाम योगा करवा सकते हैं। सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, ताड़ासन और वृक्षासन जैसे कई ऐसे आसन हैं, जिन्हें अगर नियमित रूप से किया जाए तो बच्चों का कद तेजी से बढ़ाया जा सकता है। योग में बच्चों की रुची उत्पन्न हो, इसके लिए आप उनके साथ खुद भी योगा कर सकते हैं।
संतुलित आहार
बच्चे के खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और कई तरह के विटामिन होने चाहिए। आप उसे जंक फूड से भी दूर रखने की कोशिश करें। हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ कैल्शियम और पोटैशियम से युक्त खाद्य पदार्थ रखें।
सोयाबीन : सोयाबीन शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। आप सोयाबीन की स्वादिष्ट डिशेज बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हरी सब्जियां : डाइट में करें शामिल यदि आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो उसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खिलाना शुरू कर दें। इसके लिए हर तरह की सब्जी उसे खिलाएं।बच्चा नहीं खाना चाहे तो कुछ इस तरह से खाना पकाएं कि वह खाने के लिए मजबूत हो जाए हरी सब्जियों में साग खिलाएं।इसे आटे में गूंद कर पूड़ी, पराठा खिला सकते हैं। सब्जियों को उबाल कर आटे में मिलाकर भी पराठा बना सकते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से बोन डेंसिटी बढ़ती है। इससे लंबाई जल्दी बढ़ सकती है।
अंडा : बच्चे को अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन बच्चे के शारीरिक विकास में मदद करता है। अंडा प्रोटीन, बायोटिन, रिबोफ्लेविन और आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना सुबह के नाश्ते में बच्चे को एक अंडा खिलाएं।
फल : बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उन्हें खाने में फल भी देना चाहिए।फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर बच्चा हाइट बढ़ने वाले दौर में है तो उसे दिन में कम से कम दो बार फल या जूस देना चाहिए।
नट्स और सीड्स : भी प्रोटीन, हेल्दी फैट और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने में ये सभी काफी मददगार होते हैं। इसलिए बच्चों को खाने में स्नैक्स के रूप में नट्स और सीड्स देना चाहिए, इससे हाइट बढ़ने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े : अगर आप भी हैं डायबिटीज के रोगी तो अभी जान लीजिए क्या खाएं-क्या न खाएं? शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

