स्वास्थ्य

Health Tips: गर्मी के कहर से बचने के घरेलू उपाय, लू से सुरक्षित रहिए; जानिए आसान तरीके

Health Tips: गर्मी के इस कहर से बचने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जो न केवल आपको लू से सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि आपको तरोताजा भी महसूस कराएंगे।

देश के कई राज्यों में गरम हवाओं की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। लेकिन स्कूल-कॉलेज, ऑफिस और घर-बाहर के कई जरूरी और गैर जरूरी कामों को निपटाने के लिए घर से बाहर तो जाना ही पड़ता है। सब्जी और घर के कई काम को करने के लिए आप शाम या अर्ली मॉर्निंग जा सकते हैं। लेकिन स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के लिए तो सुबह ही निकलना पड़ेगा। वहीं कई लोगों की डे और ऑफ्टरनून शिफ्ट भी होती है। ऐसे में लू लगने का खतरा रहता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें कर लिया जाए तो लू छू भी नहीं सकेगा।

लू से बचने के लिए घरेलू उपाय

गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 से शाम 04 के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पाँव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें। बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं।

खाली पेट न रहें

लू से बचना है तो कभी भी खाली पेट नहीं निकलें। हमेशा ब्रेकफास्ट करके या कुछ हेवी खाकर निकलें, इससे लू नहीं लगती है।

पानी की बोतल

लू और गर्मी से बचना है तो खुद को हाइड्रेटेड रखें। घर से खूब सारा पानी पीकर निकलें और रास्ते के लिए ठंडी पानी की बोतल रख लें। कुछ-कुछ देर पर पानी पीते रहें। 

छाता साथ लेकर जाएं

गर्मियों में सुबह आठ बजे ही तेज धूप हो जाती, ऐसे में हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है। अगर आप खुद की कार से नहीं जा रहे हैं तो छाता का प्रयोग करें। जहां जरूरत हो छाता खोल लें।

प्याज जरूर खाएं

गर्मियों में खासकर लू के समय प्याज जरूर खाना चाहिए। प्याज को सलाद के रूप में खाएं। हो सके तो एक बहुत छोटी सी प्याज को अपनी जेब में रखें। प्याज आपको लू से बचाता है। लू लग जाने पर प्याज रामबाण इलाज करता है। लू वाले व्यक्ति को प्याज का रस हथेलियों और पैरों के तलों पर लगा देने से लू का असर कम होता है।

 

आम पन्ना

आम पन्ना गर्मियों का बेहद लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। कच्चे आम को उबालकर, उसका गुद्दा निकालकर उसे शक्कर, पोदीने के पत्तों के साथ पीसकर तैयार कर लें। फिर इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर फ्रीज में ठंडा कर पिया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ आपको लू से भी बचाता है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *