अक्सर आपने देखा होगा कि सुबह उठने के बाद कुछ लोगों के चेहरे पर सूजन दिखाई देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसे हल्के में न लें। दरअसल, चेहरे में सूजन की कई वजह हो सकती हैं। आमतौर पर सोते समय व्यक्ति के चेहरे पर फ्लुइड जमा हो जाते हैं, जो सुबह उठने पर सूजन का कारण बनते हैं। उठने के बाद ये फ्लुइड फैल जाते हैं, जिससे सूजन गायब हो जाती है। वही कुछ लोगों को रात देर तक मोबाइल चलाने और टीवी देखने की आदत होती है। जिसके चलते उनकी नींद पूरी नहीं होती और चेहरे पर सूजन आ जाती है। आपको बता दें कि चेहरे पर ये सूजन दो से तीन घंटे तक बनी रहती है जिसकी वजह से कई बार चेहरा भी खराब दिखता है। बरहाल चेहरे पर सूजन आना कोई बीमारी नहीं है बल्कि, कई बीमारियों की वजह से चेहरे पर सूजन आती है।आइये जानते हैं चेहरे में सूजन आने के क्या कारण हैं और इसके क्या उपचार हैं।
चेहरे में सूजन आने के कारण-

वायरल इन्फेक्शन की वजह से
बहुत ज्यादा या कम नींद की वजह से
गलत पोजिशन में सोने की वजह से
शरीर में पानी की कमी की वजह से
महिलाओं में पीरियड्स की वजह से
रात में शराब पीने की वजह से
दवाइयों के रिएक्शन की वजह से
चेहरे की सूजन कम करने के उपाय

रात को खाने के बाद जरूर टहलें
उठने के बाद चेहरे को पानी से धुले और मसाज करे
पर्याप्त मात्र में पानी पिएं
कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करे
शराब का सेवन बंद करे
किसी चीज़ से एलेर्जी है तो उससे दूर रहे
रात में सोडियम रिच फूड्स न खाएं
इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी
चेहरे की सूजन हल्की से लेकर गंभीर तक हो सकती है। अगर आपको जागने पर हल्की सूजन महसूस होती है, जो कुछ घंटों में ठीक हो जाती है तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन चेहरे की सूजन लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका मतलब है कि कोई दूसरी प्रॉब्लम है। चेहरे की अचानक सूजन को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसके लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

