fbpx
CRICKETखेलदेश

IND vs SL :शिवम दुबे ने वनडे करियर का पहला विकेट लिया, श्रीलंका का दूसरा बल्लेबाज कुसल मेंडिस LBW से आउट

 IND vs SL भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। IND vs SL मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs SL: श्रीलंका को 3-0 से टी-20 सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। IND vs SL श्रीलंका ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं। शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस को LBW किया। दुबे ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया, वह अपना दूसरा ही मैच खेल रहे हैं।

निसांका को 8वें ओवर में जीवनदान मिला। मोहम्मद सिराज ने लॉन्ग लेग पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा। सिराज ने पारी के तीसरे ओवर में ओपनर अविष्का फर्नांडो को पवेलियन भेजा।

IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका की ओर से पेसर मोहम्मद शिराज ने डेब्यू किया। दोनों ही टीमों ने 3-3 स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में मौका दिया।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराजश्रीलंका की ओर से पेसर मोहम्मद शिराज ने डेब्यू किया। दोनों ही टीमों ने 3-3 स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में मौका दिया।

IND vs SL श्रीलंका के 14वें ओवर में 50 रन पूरे 

श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट 14वें ओवर में गंवाया। इसी ओवर में टीम ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। श्रीलंका से पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा नॉटआउट रहे। भारत से मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

ये हुआ 11 मिनट पहले

IND vs SL: दुबे ने करियर का पहला वनडे विकेट लिया

IND vs SL: शिवम दुबे ने 14वें ओवर में कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने ओवर की पहली बॉल पर कुसल मेंडिस को LBW किया। मेंडिस ने 31 बॉल पर 14 रन बनाए।

ये हुआ 26 मिनट पहले :

पहले पावरप्ले में श्रीलंका ने गंवाया एक विकेट

शुरुआती 10 ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 37 रन रहा। टीम से ओपनर पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस नॉटआउट रहे। तीसरे ओवर में श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो का विकेट गंवाया। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा।

ये हुआ 36 मिनट पहले :

IND vs SL: पाथुम निसांका को मिला जीवनदान

8वें ओवर में पाथुम निसांका को जीवनदान मिला। अर्शदीप सिंह के ओवर की पांचवीं बॉल पर निसांका ने फ्लिक किया। बॉल लॉन्ग लेग की दिशा में गई। यहां मोहम्मद सिराज ने डाइव मारकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त निसांका 21 रन के स्कोर पर खेल रहे थे।

ये हुआ 48 मिनट पहले :

शुरुआत में श्रीलंका की धीमी बल्लेबाजी

IND vs SL

श्रीलंका ने पावरप्ले-1 में एक विकेट गंवाया

श्रीलंकाई टीम ने बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनकी शुरुआत धीमी रही। तीसरे ओवर में टीम ने ओपनर अविष्का फर्नांडो का विकेट खो दिया। इसके बाद कुसल मेंडिस क्रीज पर आए। शुरुआती 5 ओवर्स में श्रीलंका ने सिर्फ 14 रन बनाए। इस दौरान उनका रनरेट 2.80 था।

02:46 PM 2 अगस्त 2024

सिराज ने लिया श्रीलंका का पहला विकेट

भारतीय पेसर मो. सिराज श्रीलंकाई ओपनर पाथुम निसंका को गेंदबाजी करते हुए।

सिराज अपना दूसरा और पारी का तीसरा ओवर लेकर आए। सामने थे श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो। तीसरी गेंद पर अविष्का ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन की ओर चली गई। अर्शदीप ने कैच पकड़ा।

IND vs SL:काली पट्टी बांधकर उतरे इंडियन प्लेयर्स, गायकवाड़ को श्रद्धांजलि

श्रीलंका के साथ मुकाबले के दौरान इंडियन प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। प्लेयर्स ने इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी। गायकवाड़ का 31 जुलाई को वड़ोदरा में निधन हो गया था। वे 71 साल के थे। अंशुमन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी

IND vs SL

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 7 महीने बाद वनडे खेला।

IND vs SL: भारत की वनडे टीम टी-20 से बदली हुई है। स्क्वॉड के 6 प्लेयर्स चेंज हुए, इनमें कप्तान रोहित, विराट, कुलदीप के साथ विकेटकीपर केएल राहुल, हर्षित राणा और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। रोहित और विराट 7 महीने बाद वनडे खेलेंगे, दोनों ने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में आखिरी वनडे खेला था।

यह भी पढ़ें…..MP News : मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते 7 डेमों के गेट खुले, इन इलाकों में अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster