fbpx
CRICKETNationटॉप ट्रेंडिंग न्यूज़विश्व

IND vs SL : आज तीसरा वनडे, पराग ने किया दुनिथ वेल्लालागे को बोल्ड

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। 44 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट खोकर 203 रन है। कुसल मेंडिस और कमिंडू मेंडिस क्रीज पर मौजूद है।

IND vs SL

भारत ने दो बदलाव किए हैं अर्शदीप और के एल राहुल की जगह रियान पराग और ऋषभ पंत खेल रहें हैं, जबकि श्रीलंका ने एक बदलाव किया है। अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा खेल रहें हैं।IND vs SL श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि पहला वनडे टाई था। अगर आज श्रीलंका जीता तो टीम 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराएगी।

रियान को तीसरा विकेट

श्रीलंकाई पारी के 44वें ओवर में पराग को उनका तीसरा विकेट मिला। ओवर की तीसरी बॉल पर रियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दुनिथ वेल्लालागे को 2 रन पर बोल्ड कर दिया।

IND vs SL वाशिंगटन सुंदर ने श्रीलंका का पांचवां विकेट लिया

वाशिंगटन सुंदर ने 43वें ओवर में श्रीलंका का पांचवां विकेट लिया। यहां दुनिथ लियानगे क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 8 रन की पारी खेली।

सिराज ने मैच का पहला विकेट लिया

मो. सिराज ने पारी के 39वें ओवर में श्रीलंका का चौथा विकेट लिया। IND vs SL यहां सदीरा को उन्होंने यॉर्कर बॉल डाली, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद भारत ने DRS लिया और अंपायर को आउट देना पड़ा।

रियान ने दूसरा विकेट लिया

रियान पराग ने 38वें ओवर में श्रीलंका का तीसरा विकेट लिया। IND vs SL यहां चरिथ असलंका ने स्वीप शॉट खेला लेकिन बॉल बैट को मिस करते हुए, पैड पर जा लगी। 10 रन कप्तान चरिथ अस्लांका LBW आउट हुए।

रियान पराग ने ODI में पहला विकेट लिया

वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे रियान पराग ने सेट बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को 96 रन पर आउट किया। अविष्का शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओपनर पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।

IND vs SL : कुसल मेंडिस और आविष्का फर्नांडो के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

89 रन पर पहला विकेट खोने के बाद बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ मिलकर फिफ्टी पार्टनरशिप की।

IND vs SL

सिराज के ओवर से 19 रन

29वें ओवर में बॉलिंग करने आए मो. सिराज को अविष्का फर्नांडो ने लगातार बॉल पर सिक्स लगाए। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने चौके के साथ की थी। इस ओवर में 19 रन आए।

IND vs SL अविष्का फर्नांडो की हाफ सेंचुरी

श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर की 8वीं हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की।

अक्षर ने साझेदारी तोड़ी

श्रीलंका का पहला विकेट अक्षर ने लिया। उन्होंने सेट बल्लेबाज निसांका को 45 रन पर आउट किया। निसांका और अविष्का के बीच 89 रन की साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें …..Fraud Arrest : साधु के वेश में ठगी, भिक्षा मांगने के बहाने ठग ने पार कर दिया था सोने की चेन, छह बहुरूपिए गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster