भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 10वीं पास, मैथ्स और साइंस के साथ
- स्थानीय भाषा का नॉलेज होना चाहिए।
- साइकिल चलाना आना चाहिए।
- कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है।
एज लिमिट :
- 18 – 40 साल
- एससी, एसटी को 5 साल की छूट मिलेगी
- ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी
- पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट मिलेगी
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी,महिला, ट्रांस वुमेन : नि:शुल्क
सैलरी :
- ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) : 12,000 – 29,380 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) : 10,000 – 24,470 रुपए प्रतिमाह
- डाक सेवक : 10,000 – 24,470 रुपए प्रतिमाह
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

