भोपालमध्यप्रदेश

विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी; सीएम डॉ मोहन से पत्र के माध्यम से की इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर स्वयं विधानसभा पहुंचे और राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विरोध दर्ज कराया।

पटवारी ने कहा कि वन मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 35 मौतों की घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को भी 26 मौतों के मामले में जवाबदेह बताते हुए सीएम डॉ मोहन यादव से पत्र के माध्यम से उनके इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गंभीर मामलों के बावजूद संबंधित मंत्रियों का पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *