मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojna: मई माह की किस्त में हो सकता है बदलाव, 10 से 15 तारीख के बीच जारी होने की संभावना

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना 2025 की नई किस्त को लेकर मध्यप्रदेश की हर महिलाएं इंतजार कर रही है। पिछली बार लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त को 16 अप्रैल तक बहनों के खाते में ट्रांसफर किया गया था, वहीं अब बहनों को लाड़ली बहना योजना की मई महीने के 24वीं किस्त का इंतजार है।

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त मई माह में पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, अप्रैल माह में 23वीं किस्त 10 की बजाय 16 तारीख को जारी की गई थी, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मई माह में भी किस्त की तारीख में बदलाव हो सकता है। अनुमान है कि यह किस्त 10 से 15 तारीख के बीच जारी हो सकती है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

अन्य राज्यों में मिलती है अधिक राशि

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को ₹1250 प्रतिमाह मिलते हैं, जबकि महाराष्ट्र में ₹1500, हरियाणा में ₹2100 और कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड जैसे राज्यों में भी इस योजना के तहत अधिक राशि प्रदान की जा रही है।

पात्रता की शर्तें

लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें हैं:

  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • महिला का विवाह, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता होना चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • स्वयं या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि होनी चाहिए।

योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर महीने ₹1250 की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपने परिवार की भलाई के लिए बेहतर निर्णय ले सकें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

आगामी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें

मई माह की 24वीं किस्त के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपडेट्स चेक करते रहें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *