मध्यप्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (MPESB) में ऑफिस असिस्टेंट सहित अन्य के 2573 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 7 फरवरी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- किसी भी बोर्ड से 12वीं पास
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर/मैकेनिकल का डिप्लोमा।
- NCVT नई दिल्ली या SCTV मध्य प्रदेश से COPA प्रोग्रामिंग असिस्टेंट का डिप्लोमा।
- पद के मुताबिक डिग्री मान्य होगी।
एज लिमिट :
- 18-40 वर्ष
- पुरुष जनरल कैटेगरी : 40 वर्ष
- महिला जनरल कैटेगरी : 45 साल
- ओबीसी : 45 साल
- सरकारी कर्मचारी : 45 साल
फीस :
- जनरल : 1200 रुपए
- ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
सैलरी :
- 19,500- 42, 700 रुपए प्रतिमाह
- पदों के अनुसार सैलरी अलग-अलग होगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
- इंटरव्यू
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
- मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

