7 मार्च: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट और प्रभावित होगा।

इसके साथ ही गैस रिफिल के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर रिफिल कराने के बाद अगला रिफिल लेने के लिए 21 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 15 दिन थी।
सरकार के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है।


