fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़हरियाणा

हरियाणा के ओलंपिक मेडलिस्टों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया, CM सैनी से मिले मनु भाकर और सरबजोत सिंह

पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर स्वदेश लौटीं हरियाणा की शूटर मनु भाकर आज चंडीगढ़ में हैं। यहां वह हरियाणा के CM नायब सैनी से मिलीं। उनके साथ ओलिंपिक की शूटिंग की स्पर्धा में जोड़ीदार रहे शूटर सरबजोत भी पहुंचे थे। इन दोनों खिलाड़ियों का CM ने स्वागत कर सम्मानित किया और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ ही CM ने दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर बना दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने CM का ऑफर स्वीकार भी कर लिया है।

इसके अलावा मनु भाकर ने चंडीगढ़ में ही पंजाब के CM भगवंत मान से भी उनके निवास पर मुलाकात की। मनु के साथ उनके परिजन भी रहे। दोनों CM से मिलने के बाद मनु ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

Manu-Sarabjot met CM Saini : खिलाड़ियों ने ऑफर स्वीकारे

खेल मंत्री संजय सिंह ने बताया है कि चंडीगढ़ में मनु अपने परिजनों के साथ हरियाणा CM नायब सैनी से मिलने पहुंची थीं। यहां CM ने उनका स्वागत किया। उनके साथ अंबाला के शूटर सरबजोत सिंह भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान CM सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को डिप्टी डायरेक्टर बनने की पेशकश की।

सरकार के इस ऑफर को दोनों खिलाड़ियों ने हंसकर स्वीकार कर लिया। उन्होंने हरियाणा की खेल पॉलिसी की तारीफ की। हरियाणा के सभी ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 17 अगस्त को रोहतक में कार्यक्रम होगा। पॉलिसी के आधार पर जो भी सुविधाएं विजेता खिलाड़ियों को मिलती हैं, वह उन्हें दी जाएंगी।

हरियाणा की खेल पॉलिसी हमेशा से चर्चा में

CM सैनी से मुलाकात के बाद मनु भाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर अच्छा लगा। हरियाणा की पॉलिसी हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हरियाणा ऐसा प्रदेश है, जहां से बहुत सारे एथलीट निकलते हैं। कुछ तो हरियाणा अच्छा कर रहा है, जिससे खिलाड़ी आगे बढ़ पाते हैं।

मनु बोलीं, ‘मुझे लगता है कि इससे कुछ और अच्छा करना चाहिए। यहीं नहीं रुकना चाहिए। अभी और भी तरक्की की उम्मीद है।’

आगे गोल्ड लाने का प्रयास रहेगा

ओलिंपिक में पूरे देश के मुकाबले सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से आने पर मनु भाकर ने कहा कि हरियाणा के लोग खेल को पसंद करते हैं। हमारा जो कल्चर बना हुआ है और हम जो खाना खाते हैं, बिल्कुल देशी खाना। वहीं मां-बाप भी बचपन से ही बच्चों को स्टेडियम में लेकर जाते हैं, ताकि बच्चे खेलें-कूदें।

मनु ने कहा कि एक तो कल्चर अच्छा है और दूसरा ऊपरी लेवल पर सहयोग भी अच्छा मिला है। सरकार की तरफ से भी कई चीजें हैं, जिन्होंने फायदा दिया है। कोई भी खिलाड़ी ओलिंपिक में जाता है तो उसका टारगेट गोल्ड रहता है। आगे गोल्ड लाने का प्रयास जरूर रहेगा। इस बार उम्मीद थी कि और बेहतर होगा, लेकिन मुकाबला कड़ा रहा।

CM मान ने बताईं पंजाब की खेल पॉलिसी

CM सैनी से मुलाकात के अलावा मनु पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर जाकर उनसे भी मिलीं। वहां भी मनु का स्वागत हुआ और CM मान ने मनु को पंजाब की खेल पॉलिसियों के बारे में जानकारी दी। वहीं, सीएम मान से मिलने के बाद मनु भाकर ने कहा कि मुलाकात कर काफी बढ़िया लगा है। CM खुद स्पोर्ट्स लवर हैं। उन्होंने हौसला अफजाई की है। CM ने यह भी बताया कि पंजाब में किस तरह स्पोर्ट्स पर काम किया जा रहा है।

Read Also-MP: मध्य प्रदेश में राज्य सभा की एक सीट के लिए BJP के कई दावेदार, कांग्रेस से आए नेता भी दौड़ में शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster