बिजनेस

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव का 4 दिवसीय विदेशी दौरा, ऐसे मिलेगा MP को फायदा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दूसरे विदेशी दौरे पर आज से चार दिन के लिए जापान में होंगे।
CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से चार दिन के लिए अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सीएम मोहन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जापान की यात्रा पर होंगे। इस दौरे में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को खोजेंगे।

इन्वेस्टर्स समिट में आएंगे जापानी निवेशक

जापान के दौरे में मुख्यमंत्री वहां के स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन बात करेंगे। मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इन्वेस्टर्स को आमंत्रित भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का प्लान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जापान में होंगे। सीएम मोहन यादव 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश निवेशक बैठक में शामिल होंगे। वे उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।

कल उद्योगपतियों से वन-टू-वन बातचीत

दूसरे दिन 29 जनवरी को सुबह 7 से 8:30 बजे तक सीएम मोहन इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे। इन उद्योगपतियों में केदानरेन (Keidanren जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इसके बाद सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वार्टर पहुंचकर उद्योगपतियों से बातचीच करेंगे। बाद में सीएम टोक्यो के टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ संवाद और भोज करेंगे।

तीसरे दिन सीएम मोहन जाएंगे कोबे

तीसरे दिन 30 जनवरी को टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से सुबह 8:30 बजे सीएम मोहन कोबे पहुंचेंगे। यहां सीएम सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से मिलकर बातचीत करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

चौथे दिन GtoG और BtoG मीटिंग में संबोधन देंगे

चौथे दिन 31 जनवरी को सीएम मोहन सुबह 6 से 7 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) और बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग को संबोधित करेंगे। इसके बाद ओसाका से सुबह 7 बजे क्योटो के लिए निकलेंगे। सुबह 8 बजे क्योटो पहुंचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को समझने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे। फिर दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे। सीएम मोहन यादव की यात्रा शाम 5:30 बजे नई दिल्ली में पूरी होगी।

यह भी पढ़े: https://breakingnewswala.com/delhi-assembly-election/

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *